फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: DD vs MI, 17th match

कांटेदार संघर्ष में बेकार गई रोहित की पारी, दिल्ली की शानदार जीत

Sat, 23 Apr 2016 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
IPL-9: DD vs MI, 17th match
दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबला बेहद कांटेदार रहा लेकिन जोरदार संघर्ष के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा की पारी टीम के काम न आई और दिल्ली ने बाजी मार ली। दिल्ली इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के बाद ऐसी दूसरी टीम बन गई है जिसने अपने लक्ष्य का बचाव किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने जीत के लिए मुंबई को 165 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन मेहमान टीम 10 रन से दूर रह गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने संजू सैमसन (60) और जेपी डुमिनी (नाबाद 49) की पारियों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 164 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


जिसके जवाब में कप्तान रोहित शर्मा ने अकेले जुझारू पारी खेली और 65 रनों का योगदान दिया लेकिन अंतिम ओवर में उनके रन आउट होने से टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई। फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटककर दिल्ली की मैच में वापसी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में अंतिम 8 ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ 56 रन ही बना सकी जबकि दिल्ली ने 80 रन जोड़े थे। दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है।

संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ फिर लगाई फिफ्टी

IPL-9: DD vs MI, 17th match
संजू सैमसन
इससे पहले मुंबई इंडियंस से बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद दिल्ली ने अपनी पारी शुरू की लेकिन क्विंटन डी कॉक (9) दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने संजू सैमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। हालांकि 19 रन के निजी स्कोर पर अय्यर हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच आउट हो गए।

दिल्ली की पारी की विशेषता सैमसन की शानदार पारी रही जिन्होंने 48 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। साथ ही उन्होंने जेपी डुमिनी के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी कर टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। सैमसन ने 48 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। अंतिम ओवरों में डुमिनी ने कुछ बड़े शॉट्स खेले। वह 31 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

डुमिनी भले ही एक रन से अपनी फिफ्टी से दूर रह गए, लेकिन उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे कर लिए। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 38.47 की औसत से यह आंकड़ा छूआ। वह औसत के मामले में सिर्फ क्रिस गेल और विराट कोहली से ही पीछे हैं।  

वहीं सैमसन को मुंबई के खिलाफ खेलने में बहुत मजा आता है इसलिए उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेले 9 मैचों में 5वीं बार फिफ्टी लगाई है। जबकि अन्य 67 पारियों में 8 अर्धशतक ही जमा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed