फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl-8 preview of hyderabad sunrisers vs royal challengers banglore

सनराइजर्स के सामने गेल हो सकते है बड़ा रोड़ा

Sun, 12 Apr 2015 06:44 PM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
ipl-8 preview of hyderabad sunrisers vs royal challengers banglore

पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर टीम के हौंसले बुलंद हैं। टीम का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में होगा।

विज्ञापन


ऐसे में विराट कोहली की अगुआई वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेगी। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे जो उन्होंने केकेआर के खिलाफ 96 रनों की पारी के दौरान दिखाई थी। वैसे शीर्ष क्रम में रॉयल चैलेंजर्स के पास विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के रूप में दो और विध्वंसक बल्लेबाज भी हैं। बेशक पिछले मैच में दिनेश कार्तिक न चल पाए हो लेकिन वह टीम के बल्लेबाजी क्रम को स्थायित्व प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


हालांकि मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के एडम मिलने की अनुपस्थिति में टीम का गेंदबाजी पक्ष थोड़ा कमजोर दिखता है। एबॉट और वरुण आरोन अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेंगे। वैसे टीम में अशोक डिंडा भी हैं लेकिन देखना होगा कि उन्हें अंतिम एकादश में लिया जाता है या नहीं। स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराजर्स में सिर्फ एक इंडियन स्टार

ipl-8 preview of hyderabad sunrisers vs royal challengers banglore

वहीं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए शिखर धवन के अलावा अन्य स्टार विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर होना पड़ेगा। कप्तान डेविड वार्नर, रवि बोपारा और केन विलियम्सन को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। हैदराबाद टीम तेज गेंदबाज डेल स्टेन की वापसी की उम्मीद कर रही होगी। उनके बिना ईशांत शर्मा और करण शर्मा का ज्यादा प्रभाव छोड़ना मुश्किल लगता है।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, नमन ओझा, केन विलियम्सन, डेल स्टेन, मोसेज हेनरिक्स, इयोन मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बोल्ट, परवेज रसूल, करण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, आशीष रेड्डी, रिकी भुई, चामा मिलिंद, लक्ष्मी रतन शुक्ला, प्रवीण कुमार, हनुमा विहारी, पारसनाथ पद्मनाभन, सिद्धार्थ कौल।
 
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक, सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ, डैरेन सैमी, मिचेल स्टार्क, निक मैडिनसन, वरुण आरोन, युजवेंद्र चहल, रिली रोसोऊ, विजय जौल, योगेश टकावले, अबु नचीम अहमद, हर्षल पटेल, अशोक डिंडा, संदीप वैरियर, मनविंदर बिस्ला, इकबाल अब्दुल्ला, सीन एबॉट, एडम मिलने, डेविड विसे, जलज सक्सेना, सरफराज नौशाद खान और शिशिर भावने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed