फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 8 Opening ceremony today

IPL-8 से पहले आज होगा फिल्मी सितारों का धूमधड़ाका

Tue, 07 Apr 2015 03:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Apr 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
IPL 8 Opening ceremony today

ढोल नगाड़े, धूमधड़ाका, आतिशबाजी और चौके-छक्के। आईपीएल का मंच तो सज चुका है, पर्दा बस उठने ही वाला है। आठ अप्रैल को होने वाले आईपीएल-8 सीजन की शुरुआत मंगलवार को बेहद रंगारंग होने वाली है।

विज्ञापन


क्रिकेट मैजिक के साथ बॉलीवुड के ग्लैमर का तड़का मनोरंजन में और चार चांद लगाने को तैयार है। कोलकाता में मंगलवार को होने वाले रंगारंग उद्घाटन समारोह में खूब तड़क-भड़क होगी। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा तो आकर्षण का केंद्र होंगे साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन के लिए और भी कुछ इस समारोह के पिटारे में होगा।
विज्ञापन


यूं तो साल भर क्रिकेट चलती है लेकिन इस लुभावने टी-20 लीग का इंतजार क्रिकेटप्रेमियों को बड़ी बेसब्री से रहता है। तो इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने वाली हैं। रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम आईपीएल-8 के शुरुआत की मुनौदी होगी। 47 दिन चलने वाले आईपीएल मुकाबले बुधवार से होंगे और पहला मैच पिछली चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'दुश्मन' तो यहां पर होंगे 'दोस्‍त'

IPL 8 Opening ceremony today

आईपीएल-8 में 8 टीमों के बीच कड़े मुकाबले होंगे। बेशक अभी वर्ल्ड कप की खुमारी बाकी हो लेकिन क्रिकेट के दीवाने देश के लिए यह सालाना उत्सव क्रिकेट के प्रेम को और परवान चढ़ा सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और भारत के शिखर धवन जब एक साथ खेलते दिखेंगे तो वर्ल्ड कप में दोनों के बीच हुई झड़प कहीं पीछे छूट जाएंगी। यही तो इस लीग की खूबसूरती है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता आईपीएल के मंच पर आकर ‘हिट विकेट’ हो जाती है। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर भी इस बार आईपीएल की अहमियत बढ़ गई है।

युवी, वीरू, गौती और कई पुराने सितारे फिर चमकने को तैयार

IPL 8 Opening ceremony today

भारत ही नहीं और वर्ल्ड क्रिकेट के वो तमाम सितारे भी नजर आएंगे ही जिन्होंने वर्ल्ड कप में अपना जादू बिखेरा है। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे पुराने धुरंधर भी खम ठोंकते नजर आएंगे।

आईपीएल उनके लिए टीम में वापसी का रूट हो सकता है। रणजी ट्रॉफी में लगातार 3 शतक लगाने के बावजूद वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए युवराज दिखा सकते हैं क्यों दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन पर 16 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत लगाई है?

युवराज ही नहीं ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो इस टूर्नामेंट से अपनी उपयोगिता फिर से साबित करने की योजना बना रहे होंगे। अगर वे इस मकसद में कामयाब हो गए तो एक बार फिर इन्हें टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है।

8 अप्रैल से शुरू हो रहा आईपीएल कुल 47 दिन चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed