फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 7 spot fixing case in light again

CSK के दो बड़े क्रिकेटरों के कमरे में पूरी रात रही दो युवतियां

Fri, 22 May 2015 01:16 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
ipl 7 spot fixing case in light again

आईपीएल-7 में हुई स्पॉट फिक्सिंग का भूत एक बार फिर सामने आ गया है। इस बार आईसीसी की एंटी करप्शन टीम के रेडार में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ प्रीती जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भी आ गई है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पिछले सीजन में में हुई स्पॉट फिक्सिंग पर आईसीसी की एंटी करप्शन टीम ने बीसीसीआई को जो मेल भेजी, उसमें इन तीन टीमों की गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई। ई-मेल के मुताबिक आईपीएल की रंगारंग पार्टियां कई बार प्रोटोकोल का उलंघन कर रही है।
विज्ञापन


इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के दो बड़े खिलाड़ियों के कमरे में पूरी रात दो युवतियों का होना, किसी अनजान शख्स के जहाज पर प्रीति जिंटा का अपनी टीम किंग्स इलेवन के खिलाड़ियों को पार्टी देना और शाहरुख के एक दोस्त का बिना कोई परमिशन के केकेआर टीम को पार्टी देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

CSK के दो खिलाड़ियों के साथ पूरी रात रही दो युवतियां

ipl 7 spot fixing case in light again

इन सब के बीच एक मामला चौंकाने वाला है। चेन्नई सुपरकिंग्स के दो खिलाड़ियों के कमरे में लगातार दो दिन दो युवतियों ने रात गुजारी। यह अपने आप में काफी गंभीर मामला है।

पहली घटना 8 मई 2014 की है, एक लड़की खिलाड़ी के कमरे में रात करीब 9:50 बजे आई और सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर ‌निकल गई। जब खिलाड़ी से लड़की के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह उसकी दोस्त है।

दूसरी घटना अगले दिन 9 मई को हुई। एक और लड़की चेन्नई के एक अन्य खिलाड़ी के कमरे में रात 10 बजकर 10 मिनट पर आई। और सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर चली गई। सवाल के जवाब में उस खिलाड़ी ने भी यही कहा कि वह उसकी बेहद करीबी है और वह उससे शादी करने की सोच रहा है।

पर इस मामले ने रोचक मोड़ तब पकड़ा जब यही लड़की किंग्स इलेवन पंजाब के तत्कालीन ‌क्रिकेटर एस श्रीसंत और अन्य टीमों के सीनीयर खिलाड़ियों के साथ भी देखी गई थी। इतना ही नहीं 2013 में मैच के दौरान लड़की को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम की जर्सी पहनकर चीयर्स करते हुए भी देखा गया था।

इन गतिविधियों की भी हो रही जांच

ipl 7 spot fixing case in light again

अखबार के मुताबिक, 30 अप्रैल 2014 को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मुंबई तट से 2 किलोमीटर दूर अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों को एक पार्टी दी। जिस जहाज में पार्टी हुई वह प्रीति के दोस्त का था। इस पार्टी में प्रीति की महिला मित्र के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था। लेकिन जांच टीम जहाज के मालिक और कहीं इस मामले में सटोरियों की भूमिका तो नहीं थी, की जांच कर रही है।

एक दूसरी घटना में 8 मई 2014 किंग खान शाहरुख के एक दोस्त ने केकेआर टीम को एक पार्टी दी थी। शाहरुख का यह दोस्त उनका विजेनस पार्टनर भी बताया जा रहा है। इस पार्टी में शाहरुख के मित्रों और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। जांच टीम इस मामले को भी संदिग्‍ध मान रही है।

इसके अलावा 9 अप्रैल 2014 को दिल्ली डेयरडेविल्स के एक स्पांसर्स ने दिल्ली की टीम को पार्टी दी थी। इस पार्टी में 100 से ज्यादा बाहरी लोग मौजूद थे। जांच टीम इसे नियमों का उलंघन मान रही हैं, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का किसी बाहरी या अनजान व्यक्ति से मिलना संदिग्‍ध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed