{"_id":"f721a358-ad0e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-6-chenai-super-kings-vs-sunrisers-hydrabad-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स और सुपरकिंग्स में होगी श्रेष्ठता की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स और सुपरकिंग्स में होगी श्रेष्ठता की जंग
चेन्नई/एजेंसी
Updated Thu, 25 Apr 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल छह में लगभग एक ही मोड़ पर खड़े चेन्नई सुपर किंग्स और नए अवतार में नए जोश से लबरेज सनराइजर्स हैदराबाद में बृहस्पतिवार को होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए श्रेष्ठता साबित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
चेन्नई ने अभी तक सात मैचों में से पांच जीते हैं और दो हारे हैं जिससे उसके पास 10 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
वहीं हैदराबाद ने भी सात में से पांच मैच जीते हैं और दो हारे हैं जिससे उसके पास चेन्नई के ही समान दस अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।
ऐसे में दोनों का इरादा इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना होगा। हालांकि सनराइजर्स के लिए मुकाबला थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर होगा क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम ने लगभग हर मुकाबले में खेल के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है।
विज्ञापन