फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2109 Auction: 1003 players registered for 70 available spots 

IPL 2019: नीलामी में 1003 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, 14 देशों के 232 विदेशी दिग्गजों पर भी लगेगा दांव

Wed, 05 Dec 2018 07:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
IPL 2109 Auction: 1003 players registered for 70 available spots 
आईपीएल 2018

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। बीसीसीआई द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक आईपीएल की इस नीलामी के लिए कुल 1003 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन


आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस बार की नीलामी के लिए पंजीकृत कराए गए कुल 1003 में से 746 भारतीय और 200 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आठों फ्रेंचाइजी को 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक शॉर्ट लिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को भेजनी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी में कुल 70 स्थानों के लिए बोली लगेगी, जिसके लिए कुल 1003 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 200 कैप्ड, 800 अनकैप्ड और चार असोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। 800 अनकैप्ड खिलाड़ियों में से 746 भारतीय खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही नीलामी के लिए 232 विदेशी खिलाड़ियों की लिस्टः

आईपीएल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी में शामिल नौ नई टीमों अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड, पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने भी दुनिया की इस सबसे बड़ी टी-20 लीग में अपना कमाल दिखाने के इरादे से अपना नाम भेजा है।

बता दें कि पहली बार नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली आईपीएल के 12वें सीजन में नीलामी में नजर नहीं आएंगे।  उनकी जगह हग एडमीड्स उनकी भूमिका निभाएंगे, जिनके पास फाइन आर्ट, क्लासिक कार चैरिटी के स्वतंत्र नीलामीकर्ता रहे हैं और उनके पास 30 साल का अनुभव भी है।

ये रही नीलामी के लिए 232 विदेशी खिलाड़ियों की लिस्टः
 
दक्षिण अफ्रीका 59
ऑस्ट्रेलिया 35
वेस्टइंडीज 33
श्रीलंका 28
अफगानिस्तान 27
न्यूजीलैंड 17
इंग्लैंड 14
बांग्लादेश 10
 जिम्बाब्वे 5
यूएसए, यूएई, हॉन्ग कॉन्ग, आयरलैंड और नीदरलैंड्स सभी के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed