फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Sunil Narine Names the X-Factor Player for KKR Ahead of New Season Umran Malik

IPL 2026: केकेआर के लिए ‘एक्स फैक्टर’ हो सकता है यह खिलाड़ी, मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन का बड़ा बयान

Fri, 05 Dec 2025 08:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 05 Dec 2025 08:46 PM IST
सार

नरेन ने कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छी पिचें होने के कारण आपको तेज़ गेंदबाज़ी के लिए एक एक्स फैक्टर की ज़रूरत होती है। मुझे लगता है कि उमरान काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’

विज्ञापन
IPL 2026: Sunil Narine Names the X-Factor Player for KKR Ahead of New Season Umran Malik
सुनील नरेन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में आंद्रे रसेल की मैदान पर पावर हिटिंग की कमी खलेगी लेकिन उन्हें लगता है कि उमरान मलिक अपनी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंदबाजी के कारण टीम के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज उमरान कूल्हे की चोट के कारण पिछले सत्र में बाहर रहने के बाद केकेआर के लिए पदार्पण के लिए तैयार हैं और नरेन को लगता है कि जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज में फ्रेंचाइजी का अगला तुरूप का इक्का बनने की क्षमता है।
विज्ञापन


नरेन ने कहा, 'वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छी पिचें होने के कारण आपको तेज़ गेंदबाज़ी के लिए एक एक्स फैक्टर की ज़रूरत होती है। मुझे लगता है कि उमरान काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरान ने 18 महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद इस घरेलू सत्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और जम्मू-कश्मीर के लिए सैयद मुश्ताक अली में पांच विकेट लेकर उन्होंने तुरंत ही अपनी लय पकड़ ली।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी गति और तेज उछाल से केकेआर के अपने साथी रिंकू सिंह सहित अन्य बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उमरान को आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे।

केकेआर को तीन आईपीएल खिताब दिलाने वाले अहम सदस्य नरेन ने कहा, 'उम्मीद है कि वह फिट रहेंगे। मैं उन्हें 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदें फेंकते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।'

रसेल ने हाल में आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की और नरेन ने कहा कि टीम को उनकी कमी खेलेगी।

उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर हमें मैदान पर ड्रेरस (रसेल) की कमी खलेगी। एक बार जब वह बल्लेबाजी के लिए उतर जाते हैं और जब तक वह क्रीज पर रहते हैं तब तक कितना भी बड़ा लक्ष्य हो उसे हासिल करने की संभावना बनी रहती है। उनकी जगह को भरना एक चुनौती होगी।'

त्रिनिदाद का यह गेंदबाज टी20 इतिहास में 600 विकेट लेने वाला तीसरा गेंदबाज बन गया है। उन्होंने शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ आईएलटी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।


नारायण ने कहा, 'यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैंने त्रिनिदाद जैसे छोटे देश से शुरुआत की थी और अब यहां 600 विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया हूं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं 600 क्लब का हिस्सा बनकर खुश हूं और उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह विकेट लेता रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed