IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन का इंतजार हुआ खत्म, मार्च में इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; सामने आई तारीख
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने इसकी घोषणा की है। अभी तक आईपीएल के आगामी सीजन का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है और सभी को इसका इंतजार है।
विस्तार
🚨 Announcement 🚨
Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हो रही है। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है। प्रसारणकर्ता ने अब तारीखों का एलान कर दिया है, लेकिन कार्यक्रम का इंतजार अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में शेड्यूल जारी हो सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बताया था कि आईपीएल 2026 का उद्घाटन और फाइनल मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इतना ही नहीं बंगलूरू का यह स्टेडियम एक प्लेऑफ मैच की मेजबानी भी करेगा। आरसीबी के ग्रुप चरण के पांच मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि टीम होम प्रारूप के शेष दो मुकाबले टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी।