{"_id":"69d55739aa2504c3f5061bd6","slug":"ipl-2026-rr-vs-mi-result-rajasthan-royals-vs-mumbai-indians-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs MI: बारिश से प्रभावित मैच में यशस्वी और वैभव ने मचाया धमाल, मुंबई पर जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs MI: बारिश से प्रभावित मैच में यशस्वी और वैभव ने मचाया धमाल, मुंबई पर जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर पहुंची
Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओरवरों में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
राजस्थान ने मुंबई को हराया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: अनुभव पर भारी पड़ा जुनून: बुमराह के खिलाफ 15 साल के वैभव ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का; फैंस बोले- जबरदस्त शो!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अनुभव पर भारी पड़ा जुनून: बुमराह के खिलाफ 15 साल के वैभव ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का; फैंस बोले- जबरदस्त शो!
विज्ञापन
राजस्थान ने मुंबई को हराया
- फोटो : IANS
राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर पहुंची
यह राजस्थान की इस सत्र की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, मुंबई को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में हराया था। राजस्थान इस जीत के साथ आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसके खाते में छह अंक और नेट रन रेट 2.403 का है। वहीं, मुंबई सातवें पायदान पर है। उसका नेट रन रेट -0.715 हो गया है।

आईपीएल 2026 की अंक तालिका
| टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +2.403 |
| पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 5 | +0.637 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +2.501 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.170 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | +0.275 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.542 |
| मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.715 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -1.964 |
| गुजरात टाइटंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.424 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.517 |
सूर्यवंशी-यशस्वी
- फोटो : IANS
जायसवाल और सूरर्यवंशी ने दिलाई आतिशी शुरुआत
बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पांच ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। वैभव 14 गेंदों में पांच छक्कों और एक चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज दो रन ही टीम के खाते में जोड़ सके।

यशस्वी जायसवाल
- फोटो : IANS
जायसवाल का 23 गेंदों में 17वां अर्धशतक
राजस्थान 84 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो चुकी थी। यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जुटाए। रियान 10 गेंदों में तीन बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने शिमरॉन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचाया। जायसवाल 32 गेंदों में चार छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने सात गेंदों में नाबाद छह रन बनाए। विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर दो विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया।

रोहित-सूर्यकुमार
- फोटो : IANS
ताश के पत्तों की तरह बिखरा मुंबई का बल्लेबाजी क्रम
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रेयान रिकेल्टन (8) का विकेट खो दिया। उस समय तक टीम सिर्फ 10 ही रन बना सकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटाए। यह टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। आलम ये रहा कि 46 के स्कोर तक उसके पांच विकेट गिर चुके थे।

तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
यहां से शेरफेन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई। नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता हाथ लगी।