{"_id":"6a11c770fbc26be2b604ac52","slug":"ipl-2026-rcb-batter-jacob-bethell-has-been-ruled-out-of-the-rest-of-ipl-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड का ये विस्फोटक बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड का ये विस्फोटक बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर
Sat, 23 May 2026 08:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 23 May 2026 08:57 PM IST
सार
आरसीबी को आईपीएल 2026 प्लेऑफ से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल उंगली की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब आरसीबी क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी, जहां टीम को फिल सॉल्ट की वापसी से मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : PTI
विस्तार
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बेथेल अब इंग्लैंड लौटेंगे, जहां उनकी चोट का आगे इलाज और मेडिकल जांच की जाएगी। यह खबर ऐसे समय आई है जब आरसीबी को क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल
जैकब बेथेल को यह चोट पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। फील्डिंग करते समय कैच पकड़ने की कोशिश में डाइव लगाते हुए उनकी बाएं हाथ की रिंग फिंगर चोटिल हो गई थी। इसी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के आखिरी लीग मैच में भी नहीं खेले थे।
आरसीबी ने जारी किया आधिकारिक बयान
आरसीबी ने शनिवार को कहा, 'जैकब बेथेल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी। मेडिकल जांच के बाद वह आगे के मूल्यांकन के लिए इंग्लैंड लौटेंगे।'
ईसीबी ने भी की पुष्टि
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी खिलाड़ी की वापसी की पुष्टि की है। बोर्ड के अनुसार, बेथेल की मेडिकल टीम लगातार निगरानी करेगी ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता तय की जा सके।
प्लेऑफ से पहले आरसीबी की बढ़ी चिंता
आरसीबी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया था। हालांकि, प्लेऑफ से ठीक पहले बेथेल का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। वहीं, टीम के लिए राहत की खबर यह है कि स्टार ओपनर फिल सॉल्ट की वापसी हो चुकी है। उम्मीद है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 में वह सीधे प्लेइंग इलेवन में नजर आएंगे।
वेंकटेश अय्यर ने निभाई थी ओपनिंग की जिम्मेदारी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने ओपनिंग करते हुए 19 गेंदों में तेज 44 रन बनाए थे। लेकिन फिल सॉल्ट की वापसी के बाद उनके मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है।
कब और कहां होगा क्वालिफायर-1?
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला जल्द खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।