फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Pat Cummins Returns to Australia for Scans

IPL 2026: स्कैन के लिए पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे, क्या आईपीएल के दूसरे हाफ में हैदराबाद से जुड़ेंगे?

Sat, 04 Apr 2026 03:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 03:51 PM IST
सार

पीठ की समस्या से जूझ रहे पैट कमिंस आईपीएल 2026 के बीच में ऑस्ट्रेलिया लौट गए। वह स्कैन के लिए स्वदेश रवाना हुए।

विज्ञापन
IPL 2026: Pat Cummins Returns to Australia for Scans
पैट कमिंस - फोटो : ANI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 के बीच टीम कैंप छोड़कर अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। वह पीठ का अंतिम स्कैन कराने गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कैन पहले से तय था और इसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निगरानी में किया जाएगा। अगर उनकी रिपोर्ट ठीक रहती है, तो वह 17 अप्रैल को टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कमिंस की जगह ईशान कर रहे गेंदबाजी
कमिंस पहले ही कह चुके हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह आईपीएल के दूसरे हाफ और प्लेऑफ मुकाबलों में खेलेंगे। वह सीजन की शुरुआत से पहले टीम के साथ जुड़कर नेट्स में नियमित गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और आगे भी वही नेतृत्व करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से पीठ की समस्या से जूझ रहे कमिंस
कमिंस पिछले साल जुलाई से ही पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। दिसंबर में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट को छोड़कर वह ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन रिकवरी में आई हल्की परेशानी के कारण बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति में हैदराबाद के लिए विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में एशान मलिंगा और डेविड पेन खेल रहे हैं। टीम का अगला मुकाबला रविवार को हैदराबाद में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed