फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Mini Auction: Who is Auqib Nabi Dar buyed by delhi capitals know details

कौन हैं आकिब डार: घरेलू क्रिकेट में तोड़ा था कपिल का रिकॉर्ड, नीलामी में बेस प्राइस से 28% ज्यादा महंगे बिके

Tue, 16 Dec 2025 05:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 16 Dec 2025 05:11 PM IST
सार

Who is Auqib Nabi Dar: आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू कश्मीर के आकिब डार को उनके आधार मूल्य से 28 गुना ज्यादा के बेस प्राइस पर खरीदकर सभी को चौंका दिया। आकिब अनकैप्ड ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
IPL 2026 Mini Auction: Who is Auqib Nabi Dar buyed by delhi capitals know details
आकिब डार - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। अबू धाबी में जारी नीलामी में जम्मू कश्मीर के आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके आधार मूल्य से 28 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदकर चौंका दिया।
विज्ञापन


दिल्ली ने 8.40 करोड़ में आकिब को खरीदा
आकिब का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। उन्हें खरीदने के लिए टीमों में दिलचस्प जंग देखने को मिली। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त बोली लगाई। आखिर में दिल्ली ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। यह कीमत उनके बेस प्राइस से 28 गुना ज्यादा है।
विज्ञापन


कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ चुके
दलीप ट्रॉफी के हालिया सत्र में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने इतिहास रचा था। वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 1979 के फाइनल में कपिल देव द्वारा बनाए गए तीन गेंदों पर तीन विकेट (हैट्रिक) के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। आकिब नबी ने यह कारनामा नॉर्थ जोन की ओर से ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए किया। उन्होंने मैच में 28 रन देकर 5 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ वह कपिल देव और साईराज बहुतुले के साथ दलीप ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में तो शामिल हुए ही, साथ ही चार लगातार विकेट लेकर उनसे भी एक कदम आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं आकिब
जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। आकिब ने घरेलू क्रिकेट में अपने हुनर से छाप छोड़ी है जिसका लाभ उन्हें आगामी आईपीएल सत्र से पहले मिला है। जम्मू कश्मीर के आकिब ने 36 प्रथम श्रेणी, 29 लिस्ट ए और 34 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 870, 351 और 141 रन बनाए हैं। इसके अलावा तीनों प्रारूपों में वह क्रमश: 125, 42 और 43 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed