फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Indian T20I team Captain Suryakumar Yadav and Devisha Shetty blessed with baby girl

Suryakumar yadav: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बने, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

Thu, 07 May 2026 07:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 07 May 2026 07:19 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। मार्च में देविशा का बेबी शॉवर कार्यक्रम हुआ था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रशंसक इन दोनों को बधाईयां दे रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2026: Indian T20I team Captain Suryakumar Yadav and Devisha Shetty blessed with baby girl
सूर्यकुमार और देविशा - फोटो : Devisha Shetty Instagram/Suryakumar X

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। सूर्यकुमार फिलहाल आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का सामना रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सूर्यकुमार इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। 
विज्ञापन

अच्छा नहीं रहा है मुंबई का प्रदर्शन 
मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक लेकर नौवें स्थान पर मौजूद है। सूर्यकुमार भी इस सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने 10 मैचों में 145.52 के स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में हुई थी शादी
35 साल के सूर्यकुमार यादव साल 2016 में देविशा शेट्टी से लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हो गई थी। सूर्यकुमार एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान देविशा के हुनर को देखकर उन पर फिदा हो गए थे। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार का खेलना तय नहीं
सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में को मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में लखनऊ के खिलाफ जीत दिलाई थी। लखनऊ के खिलाफ मैच में टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण नहीं खेले और उनकी जगह सूर्यकुमार ने ही कप्तानी की थी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार की कप्तानी भाग्यशाली रही थी और टीम ने लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा था। उनका 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed