फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK vs MI Result: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update

IPL 2026: वानखेड़े के बाद चेपॉक में भी चेन्नई ने मुंबई को रौंदा, कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए बनाया खास रिकॉर्ड

Sat, 02 May 2026 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 May 2026 11:42 PM IST
सार

चेन्नई ने मुंबई पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2026 CSK vs MI Result: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
ऋतुराज गायकवाड़-कार्तिक शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

अंशुल कंबोज की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नमन धीर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए बुमराह और गजनफर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs MI Result: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
एक और मुकाबला हार गई मुंबई...
चेन्नई की यह मुंबई पर मौजूदा सत्र की दूसरी जीत है। इससे पहले ऋतुराज की टीम ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से हराया था। वहीं, 2023 के बाद से चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ सात में से छठी बार जीत दर्ज की। अंक तालिका में चेन्नई आठ अंक और 0.005 नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई लगातार तीन मुकाबलों में शिकस्त के साथ नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 -0.192
चेन्नई सुपर किंग्स 9 4 5 0 8 +0.005
दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 8 -0.895
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
मुंबई इंडियंस 9 2 7 0 4 -0.803
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 2 6 0 4 -1.106
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs MI Result: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
गायकवाड़ और कार्तिक ने दिलाई चेन्नई को जीत
चेन्नई को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा। संजू नौ गेंदों में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

उर्विल 12 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। गायकवाड़ 48 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

IPL 2026 CSK vs MI Result: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
कार्तिक शर्मा - फोटो : IANS
कार्तिक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड
कार्तिक ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह चेन्नई के लिए आईपीएल  में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 20 साल छह दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। इससे पहले आयुष म्हात्रे ने 17 साल 291 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

IPL 2026 CSK vs MI Result: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
नमन धीर - फोटो : IANS
नमन धीर का अर्धशतक
इससे पहले, मुंबई को 1.2 ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स (1) उस समय अपना विकेट गंवा बैठे, जब टीम के खाते में सिर्फ एक ही रन जुड़ सका था। यहां से नमन धीर ने रेयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रिकेल्टन 24 गेंदों में पांच छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नमन ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन जुटाकर टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।

सूर्यकुमार 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पांड्या ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया, लेकिन खुद 23 गेंदों में 18 रन से ज्यादा नहीं बना सके। नमन ने 37 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से अंशुल कंबोज ने 32 रन देकर तीन विकेट निकाले, जबकि नूर अहमद ने दो विकेट हासिल किए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed