{"_id":"69e9f94b7699d97932033675","slug":"ipl-2026-csk-draft-in-akash-madhwal-as-replacement-for-ayush-mhatre-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आयुष म्हात्रे की जगह किसे मिला मौका? चेन्नई सुपर किंग्स ने किया एलान; लाखों रुपये किए खर्च","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आयुष म्हात्रे की जगह किसे मिला मौका? चेन्नई सुपर किंग्स ने किया एलान; लाखों रुपये किए खर्च
Thu, 23 Apr 2026 04:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:19 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को साइन किया। बता दें कि, भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
आकाश मधवाल-रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष म्हात्रे के चोट के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए सत्र से बाहर होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया। भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान म्हात्रे ने सीएसके के लिए इस सत्र में शानदार शुरुआत की थी, उन्होंने छह मैच में दो अर्धशतक बनाए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल हुए उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।