{"_id":"6813548d667ba1ae9d0d9147","slug":"ipl-2025-yuzvendra-chahal-hattrick-strategy-helped-to-take-hattrick-revealed-in-conversation-with-shreyas-iyer-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuzvendra Chahal Hat-Trick: किस रणनीति से हैट्रिक लेने में कामयाब हुए चहल? अय्यर से बातचीत में किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuzvendra Chahal Hat-Trick: किस रणनीति से हैट्रिक लेने में कामयाब हुए चहल? अय्यर से बातचीत में किया खुलासा
Thu, 01 May 2025 04:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 01 May 2025 04:31 PM IST
सार
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर से बातचीत में चहल ने बताया कि उन्होंने अपने हुनर पर भरोसा रखते हुए हालात के अनुरूप अपनी लाइल में बदलाव किया और गेंदबाजी की। इसका नतीजा सबके सामने है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब किंग्स के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने बुधवार को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक ओवर में चार विकेट समेत हैट्रिक लेकर बड़ा रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। वह आईपीएल में दो बार हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में अनुभवी स्पिनर ने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। मुकाबले के बाद उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा किया, जिससे उन्हें सफलता मिली।
विज्ञापन
चहल ने किया रणनीति का खुलासा
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर से बातचीत में चहल ने बताया कि उन्होंने अपने हुनर पर भरोसा रखते हुए हालात के अनुरूप अपनी लाइल में बदलाव किया और गेंदबाजी की। इसका नतीजा सबके सामने है। चहल ने कहा- मुझे पता था कि माही भाई (धोनी) और दुबे (शिवम) हैं। लेकिन मुझे यह भी लगा था कि इस ओवर में विकेट मिलेगा। मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा कि वे मुझे छक्का लगा देंगे। मैंने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की कोशिश की और अपनी लाइन बदलता रहा।

पंजाब के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज
34 वर्षीय गेंदबाज चहल ने इस मुकाबले में अपनी फिरकी का जाल बिछाया और चेन्नई के बल्लेबाजों को फंसा लिया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ वह पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सैम करन और अमित मिश्रा की बराबरी कर ली। दोनों ने एक-एक बार आईपीएल में इस टीम के लिए हैट्रिक ली है। इस मामले में शीर्ष पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दो बार हैट्रिक ली है।

'मैंने हालात के अनुसार अपनी लाइन में बदलाव किया'
चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी चार विकेट लिए थे। उन्होंने आगे कहा- मुझे पता था कि तेज गेंदबाजों का कोटा पूरा होने के बाद मुझे 19वां या 20वां ओवर डालना है तो मैं उसके अनुसार तैयारी कर रहा था। मैंने हालात के अनुसार अपनी लाइन में बदलाव किया।

सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बने चहल
इस मुकाबले में चहल ने अपने कोटे के कुल तीन ओवर गेंदबाजी की और चार विकेट हासिल किए। उन्होंने चेन्नई को चारों झटके पारी के 19वें ओवर में ही दिए। इसी के साथ वह एक ओवर में चार विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने अमित मिश्रा और आंद्रे रसेल की बराबरी कर ली। दोनों ने क्रमश: 2013 और 2022 में यह कारनामा किया था। चहल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ओवर में चार विकेट ले चुके हैं। अब उनके नाम सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने नौ बार किसी मुकाबले में चार विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
9 - युजवेंद्र चहल
8 - सुनील नरेन
7 - लसिथ मलिंगा
6 - कगिसो रबाडा
9 - युजवेंद्र चहल
8 - सुनील नरेन
7 - लसिथ मलिंगा
6 - कगिसो रबाडा