{"_id":"67458c9400f8325ad7037baa","slug":"ipl-2025-what-will-be-rajasthan-strategy-for-13-years-of-vaibhav-suryavanshi-know-what-coach-dravid-said-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Suryavanshi: 13 साल के वैभव के लिए राजस्थान की क्या होगी रणनीति? द्रविड़ ने खोला राज, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vaibhav Suryavanshi: 13 साल के वैभव के लिए राजस्थान की क्या होगी रणनीति? द्रविड़ ने खोला राज, जानें क्या कहा
Tue, 26 Nov 2024 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:23 PM IST
सार
सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे।
विज्ञापन
वैभव और द्रविड़
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में उनकी टीम 13 वर्ष के वैभव रघुवंशी को निखरने के लिये अच्छा माहौल दे सकती है। बिहार के समस्तीपुर जिले के आठवीं कक्षा के छात्र सूर्यवंशी को रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा और वह आईपीएल करार पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
आईपीएल ने जारी किया वीडियो
द्रविड़ ने आईपीएल द्वारा जारी वीडियो में कहा, 'मुझे लगता है कि उसमें अच्छा कौशल है और हमें लगा कि उसके विकास के लिये हम अच्छा माहौल दे सकते हैं। वह हमारे ट्रायल के लिये आया था और उसे देखकर हमें बहुत खुशी हुई।' नीलामी में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रूपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई। राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यवंशी ने शतक जड़ा था
सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके छह गेंद में 13 रन बनाए।
प्रथम श्रेणी में कोई बड़ी पारी नहीं खेली
जूनियर सर्किट पर चर्चा में रहे सूर्यवंशी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। उन्होंने पांच मैचों में 10 की औसत से रन बनाए हैं। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ 2023-24 रणजी ट्रॉफी सत्र में डेब्यू किया जब आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी उम्र 12 वर्ष 284 दिन थी जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में करीब 400 रन बनाए
उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बिहार के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाए थे। द्रविड़ ने कहा कि नीलामी में उनका लक्ष्य गेंदबाज थे। रॉयल्स ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और क्वेना मफाका को खरीदा ।स्पिनरों में उसने महीश तीक्षणा और कार्तिकेय सिंह को खरीदा। द्रविड़ ने कहा, 'हमने अपने कई प्रमुख बल्लेबाजों को रिटेन किया था । इस बार नीलामी में हमारा फोकस गेंदबाजों पर था जो हमने हासिल कर लिए।'