फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Umpires started checking the size of the bat why did BCCI implement this rule Know

IPL 2025: अंपायरों ने बल्ले के आकार की शुरू की जांच, आईपीएल में बीसीसीआई ने क्यों लागू किया यह नियम? जानिए

Tue, 15 Apr 2025 08:00 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 15 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

100 से अधिक आईपीएल मैचों में अंपायरिंग कर चुके एक पूर्व अंपायर ने बताया कि अंपायर अपने पास निर्धारित बल्ले के आकार का बैट गॉज रखते हैं। 100 से अधिक आईपीएल मैचों में अंपायरिंग कर चुके एक पूर्व अंपायर ने बताया कि अंपायर अपने पास निर्धारित बल्ले के आकार का बैट गॉज रखते हैं। अगर बल्ला इस गॉज से निकल जाता है तो कोई दिक्कत नहीं है, अगर बल्ला इससे नहीं निकलता है तो इसका मतलब यह है कि बल्ले का ब्लेड निर्धारित चौड़ाई से अधिक चौड़ा है।

विज्ञापन
IPL 2025: Umpires started checking the size of the bat why did BCCI implement this rule Know
अंपायर कर रहे बल्ले की जांच - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में लग रहे लंबे छक्कों को ध्यान में रखते हुए परंपरा से हटकर मैदानी अंपायरों ने बल्लेबाजों के बल्ले के आकार की आकस्मिक जांच शुरू कर दी है। बल्ले की जांच का उद्देश्य बल्लेबाजों को अनुचित लाभ से रोकना है। बल्लों की जांच एक प्रचिलित प्रक्रिया है, लेकिन पिछले सत्र तक इसे ड्रेसिंग रूम के अंदर तक ही सीमित करके रखा गया था, लेकिन आईपीएल में बल्लेबाजों की ओर से लगातार लगाए जा रहे लंबे और बड़े स्ट्रोकों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने और भी ज्यादा सतर्क रहने का फैसला लिया है। इसके तहत बोर्ड ने मैदानी अंपायरों को लाइव मैच के दौरान बल्लेबाजों के बल्ले की जांच का अधिकार दिया है। अंपायरों को अगर मैच के दौरान लगता है कि बल्लेबाज का बल्ला निर्धारित आकार से अधिक मोटा है तो वे मैच के बीच में ही उसके बल्ले की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LSG vs CSK: इस IPL में चेन्नई की दूसरी जीत, नूर की बॉलिंग के बाद धोनी-दुबे की साझेदारी; शार्दुल ने लुटाए 56 रन
विज्ञापन

बैट गॉज से नापते हैं बल्ले का आकार
100 से अधिक आईपीएल मैचों में अंपायरिंग कर चुके एक पूर्व अंपायर ने बताया कि अंपायर अपने पास निर्धारित बल्ले के आकार का बैट गॉज रखते हैं। अगर बल्ला इस गॉज से निकल जाता है तो कोई दिक्कत नहीं है, अगर बल्ला इससे नहीं निकलता है तो इसका मतलब यह है कि बल्ले का ब्लेड निर्धारित चौड़ाई से अधिक चौड़ा है। नियम के अनुसार, 2.64 इंच से ज्यादा बल्ले के मध्य भाग की चौड़ाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

साल्ट-हार्दिक के बल्ले हो चुके हैं चेक
मैदानी अंपायरों ने अब तक हेटमायर, फिल सॉल्ट और हार्दिक पांड्या के बल्ले का आकार जांचा है। इनके बल्ले निर्धारित सीमा में पाए गए। हालांकि, बीसीसीआई अब तक इस बात पर चुप है कि क्या किसी बल्लेबाज का बल्ला निर्धारित सीमा से अधिक चौड़ा निकला है, जिसके चलते उसे मैदान में यह प्रकिया अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed