फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Siddharth Mallya made serious allegation against IPL and Instagram, no comment on Bengaluru stampede

IPL 2025: बंगलूरू भगदड़ नहीं, सिद्धर्थ माल्या को है इस बात का दुख, आईपीएल और इंस्टाग्राम पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 09 Jun 2025 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

सिद्धार्थ ने कहा, 'आईपीएल ने मुझ पर आरोप लगाया कि मैंने उनके कॉपीराइट पॉलिसी का उल्लंघन किया है, जो कि मेरी समझ से परे है।' सिद्धार्थ ने आईपीएल और इंस्टाग्राम को लेकर और भी बहुत कुछ कहा। पढ़ें इस खबर में...

विज्ञापन
IPL 2025: Siddharth Mallya made serious allegation against IPL and Instagram, no comment on Bengaluru stampede
सिद्धार्थ माल्या का बयान - फोटो : Instagram @sidmallya

विस्तार

बंगलूरू में आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में 10 जून को सुनवाई होगी। अब आरसीबी की जीत को लेकर फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक और भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आईपीएल और इंस्टाग्राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जीत के जश्न के वीडियो को इंस्टाग्राम ने आईपीएल के कहने पर हटा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो तीन दिन तक उन्हें फैंस से बात करने की इजाजत तक नहीं दी गई। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर इस मामले पर निराशा जाहिर की है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ माल्या ने क्या कहा?
सिद्धार्थ ने वीडियो में कहा, 'हाइ गाइज! जैसा कि आप लोगों ने देखा होगा कि मंगलवार तीन जून को आरसीबी के पहली बार खिताब जीतने पर मैंने एक वीडियो साझा किया था जो कि बहुत ही भावुक कर देने वाला था। इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं थीं और आप सभी फैंस ने उस पर कमेंट भी किया था, उसे लाइक किया और उसे री-पोस्ट भी किया। लेकिन किसी कारणवश इंस्टाग्राम ने उस वीडियो को हटा दिया। इसके बाद इंस्टाग्राम ने मुझे अगले कुछ दिनों के लिए फैंस से बात करने से बैन कर दिया। रविवार को मुझ पर से बैन हटाया गया। मैं जब इस मामले की तह तक गया तो मुझे पता चला कि इंस्टाग्राम ने वीडियो को इस वजह से बैन किया था, क्योंकि आईपीएल ने इसको लेकर शिकायत की थी।'

सिद्धार्थ ने कहा, 'आईपीएल ने मुझ पर आरोप लगाया कि मैंने उनके कॉपीराइट पॉलिसी का उल्लंघन किया है, जो कि मेरी समझ से परे है। वीडियो एक मिनट से भी छोटा था और हां यह मैं मान सकता हूं कि मेरे पीछे स्क्रीन पर मैच चल रहा था, लेकिन वीडियो मेरे बारे में और मेरी भावनाओं को लेकर था। यह बिल्कुल ही दुखद है कि मेरे साथ ऐसा हुआ। इंस्टाग्राम ने सिर्फ वीडियो ही नहीं हटाया, बल्कि उन्होंने फैंस के साथ मुझे बातचीत करने देने का और मुझसे जश्न मनाने का अवसर भी छीन लिया। उन फैंस के साथ मैं बातचीत नहीं कर पाया जो 18 सत्र से इस पल का इंतजार कर रहे थे। आप सभी ने मुझसे पूछा कि वह वीडियो कहां है, तो मेरे वीडियो के साथ यह सब हुआ। यह आईपीएल की ओर से बेहद दुखी कर देने वाली बात है। यही जिंदगी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sid (@sidmallya)


विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने पोस्ट किया था जश्न का वीडियो
दरअसल, सिद्धार्थ ने आरसीबी की जीत के बाद जश्न मनाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। आरसीबी की जीत के बाद सिद्धार्थ भावुक भी हुए थे और रोने लगे थे। हालांकि, अचानक से वह वीडियो हटा दिया गया। अब इस पर सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया आई है। सिद्धार्थ ने वीडियो कैप्शन में लिखा, 'आईपीएल ने मेरा वीडियो हटा दिया और मेरी शर्ट पर लगे दाग पर ध्यान मत दीजिए।' आरसीबी ने तीन जून को अहमदाबाद में फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया था। हालांकि, आरसीबी की जीत का जश्न अगले कुछ दिनों में मातम में बदल गया, जब बंगलूरू में भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर जश्न चल रहा था। इस मामले को लेकर आरसीबी पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की राशि
बंगलूरू भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने मुआवजे की राशि को बढ़ाने का एलान किया था। कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपया मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की। पहले यह रकम 10 लाख थी। वहीं आरसीबी भी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed