{"_id":"67e96bacb281e0b2cb0acf7f","slug":"srh-have-threatened-to-move-their-home-base-from-hyderabad-in-ipl-after-alleging-blackmail-from-hca-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: SRH ने हैदराबाद की जगह दूसरे शहर में घरेलू मैच खेलने की दी धमकी, एचसीए पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: SRH ने हैदराबाद की जगह दूसरे शहर में घरेलू मैच खेलने की दी धमकी, एचसीए पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप
Sun, 30 Mar 2025 09:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:36 PM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद और हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया है। हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने एचसीए पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बीसीसीआई को पत्र लिखा है और अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ANI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए अपने घरेलू मैच किसी अन्य जगह खेलने की धमकी दी है। सनराइजर्स का कहना है कि एचसीए उन्हें मुफ्त की टिकट के लिए ब्लैकमेल करता है। सनराइजर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आला अधिकारियों को लिखे ईमेल में कहा कि अगर एचसीए इसी तरह धमकाता रहा, खासकर मुफ्त पास के लिए तो वे अपने घरेलू मैच दूसरे राज्य में कराने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स ने अपने पत्र में दावा किया है कि एचसीए के अधिकारियों का यह रवैया पिछले सीजन से चल रहा है। मालूम हो कि लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 27 मार्च को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच के दौरान एचसीए ने वीआईपी बॉक्स को ब्लॉक कर दिया था। सनराइजर्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत के साथ की थी। हालांकि, इसके बाद उसे लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: विजयी लय बरकरार रखने उतरेगी केकेआर, मुंबई को पहली जीत की तलाश; नरेन कर पाएंगे वापसी?

आईपीएल संचालन परिषद को कार्रवाई की मांग की
सनराइजर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने पत्र में लिखा, मैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एचसीए की लगातार ब्लैकमेलिंग पर चिंता जताते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। यह बार-बार हो रहा है और मुझे लगता है कि अब बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। हम फ्रेंचाइजी द्वारा एचसीए को दिए जाने वाले मुफ्त टिकटों को लेकर स्पष्टता चाहते हैं। एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष और सचिव सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन को लगातार धमकाते आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे हैदराबाद में आईपीएल मैच नहीं होने देंगे।

दूसरे प्रदेश में मैच कराने की तैयारी में एसआरएच
टीम अधिकारी ने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो वे सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराने की सोच सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'पिछले साल भी यह मसला उठाया गया था और इस बार भी वही हालात है। अगर यही हाल रहा तो सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराए जा सकते हैं।' अधिकारी ने बीसीसीआई और तेलंगाना सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा, मैं बीसीसीआई से अपील करता हूं कि वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल ओपन लेटर लिखे और इस मामले को सार्वजनिक रूप से देखे क्योंकि इससे फ्रेंचाइजी, फैंस और आईपीएल की अखंडता पर असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH: 24 गेंद शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल किया लक्ष्य, सनराइजर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

एचसीए ने आरोपों को नकारा
एचसीए के अध्यक्ष ए जगन मोहन राव ने इन आरोपों को खारिज किया है। राव ने एक सर्कुलर में कहा, एचसीए को सनराइजर्स प्रबंधन से कोई आधिकारिक ईमेल नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अगर ईमेल वाकई मिला है तो एचसीए या सनराइजर्स के आधिकारिक ईमेल के बजाय अज्ञात ईमेल से सूचनाएं लीक करने के पीछे क्या साजिश है। कुछ लोगों द्वारा एचसीए और सनराइजर्स की छवि खराब करने की यह साजिश है।