फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2025 opening ceremony likely to be held in kolkata disha patani shreya ghosal karan aujla performance

IPL 2025: उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी आवाज से बांध सकते हैं समां

Thu, 20 Mar 2025 04:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। सत्र की शुरुआत से पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहशीष गांगुली ने कहा- 'बीसीसीआई ने हमें उद्घाटन समारोह के लिए 35 मिनट का समय दिया है, जिसमें हमें पूरा शो समाप्त करना है। बाकी काम हर साल की तरह ही होगा।'

विज्ञापन
ipl 2025 opening ceremony likely to be held in kolkata disha patani shreya ghosal karan aujla performance
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI
loader

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। बीसीसीआई ने अब तक कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उद्घाटन समारोह हर बार की तरह खास होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Cricketers Divorce: तीन साल में तीन खिलाड़ियों का हुआ तलाक, धवन-पांड्या के बाद चहल भी हुए पत्नी से जुदा
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। सत्र की शुरुआत से पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। इंडिया टुडे ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के हवाले से बताया कि मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी आवाज से समां बांध सकते हैं। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी भी अफनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती दिख सकती हैं।

कैब अध्यक्ष ने दी जानकारी
बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहशीष गांगुली ने कहा- 'बीसीसीआई ने हमें उद्घाटन समारोह के लिए 35 मिनट का समय दिया है, जिसमें हमें पूरा शो समाप्त करना है। बाकी काम हर साल की तरह ही होगा।' उन्होंने आगे बताया कि मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और ओपनर के लिए प्रशंसकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।  गांगुली ने कहा, हमें उम्मीद थी कि पूरा घर भरा रहेगा। हमारे मैचों में दर्शकों का भर जाना आम बात है और कोलकाता के प्रशंसक हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन

65 दिनों में खेले जाएंगे कुल 74 मैच
इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: बीसीसीआई ने दी लार से प्रतिबंध हटाने को मंजूरी, 10 टीमों के कप्तानों ने बैठक में जताई सहमति    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed