फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Mistakes in Mega auction...' Stephen Fleming on CSK out of playoffs, Dhoni on CSK poor performance

IPL 2025: 'नीलामी में गलतियां हुईं...' प्लेऑफ से बाहर होने पर CSK के कोच फ्लेमिंग का बयान; धोनी ने कही यह बात

Sat, 26 Apr 2025 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Apr 2025 02:33 PM IST
सार

फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि शायद मेगा नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुई जिसके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए। वहीं, धोनी ने भी खराब प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Mistakes in Mega auction...' Stephen Fleming on CSK out of playoffs, Dhoni on CSK poor performance
फ्लेमिंग और धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। उसे अब कोई चमत्कार ही अंतिम चार में पहुंचा सकता है। पांच बार की चैंपियन सीएसके की हार से जहां एकतरफ फैंस निराश हैं, वहीं दूसरी तरफ सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुई मेगा नीलामी में उनकी टीम से गलतियां हुईं। वहीं, टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट किसी की एक दो गलतियां सुधार सकता है, लेकिन ज्यादा नहीं सुधार सकता। शुक्रवार को चेन्नई को अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। यह टीम की इस सीजन सातवीं और अपने घर पर लगातार चौथी हार रही। सीएसके की टीम अंक तालिका में फिलहाल 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
Trending Videos

'सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए...'
फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि शायद मेगा नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुई जिसके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'हार की मुख्य वजह बता पाना मुश्किल है। हमने जो प्रदर्शन किया है उसे अपनी खेल शैली से मिलाकर विस्तार से विचार कर रहे हैं। साथ ही यह भी देखने की कोशिश कर रहे हैं कि टीम में कितना विकास हो रहा है। हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है क्योंकि हम लंबे समय तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहे हैं।'

IPL 2025 में अजब संयोग: पिछले साल भी 26 अप्रैल को ही हुआ था कोलकाता-पंजाब का मुकाबला, रच गया था इतिहास, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: 'Mistakes in Mega auction...' Stephen Fleming on CSK out of playoffs, Dhoni on CSK poor performance
फ्लेमिंग और धोनी - फोटो : ANI
'हमने अच्छी टीम का चयन किया था...'
फ्लेमिंग ने कहा, 'अन्य टीम हमसे बेहतर होती गईं और नीलामी ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम नीलामी में टीम को सही नहीं कर पाए। इसलिए हर चीज की जिम्मेदारी लेनी होगी। नीलामी कोई आसान काम नहीं है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता है, लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमने अच्छी टीम का चयन किया था।'
विज्ञापन

'एक समय में चार-पांच खिलाड़ी फॉर्म खोएं तो...'
वहीं, धोनी ने टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर कहा कि जब एक ही समय में चार-पांच खिलाड़ी फॉर्म खो देते हैं तो टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक परिणाम हासिल करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'इस तरह के टूर्नामेंट में अगर एक या दो क्षेत्रों में कमियों को दूर करना है तो यह अच्छा है, लेकिन जब अधिकांश खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो मुश्किल हो जाती है। ऐसे में आपको बदलाव करने की जरूरत होती है। आप बस चलते नहीं रह सकते। हम पर्याप्त रन नहीं बना पा रहे हैं।'

IPL 2025: चेपॉक पर 76 मैचों में तीसरी बार ऑलआउट हुई CSK, पहली बार घर पर एक सत्र में लगातार 4 मैच हारी टीम

IPL 2025: 'Mistakes in Mega auction...' Stephen Fleming on CSK out of playoffs, Dhoni on CSK poor performance
धोनी और स्टेफन फ्लेमिंग - फोटो : PTI
'सीएसके ने 15-20 रन कम बनाए...'
धोनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम लगातार विकेट खोते रहे। एक और बात यह है कि पहली पारी में विकेट थोड़ा बेहतर था और 154 रन उचित स्कोर नहीं था। गेंद बहुत अधिक टर्न नहीं कर रही थी और कुछ भी असामान्य नहीं था। हां, दूसरी पारी में थोड़ी मदद मिली। हमारे स्पिनरों के पास क्वालिटी है और वे सही जगह पर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन हम 15-20 रन कम बना पाए।'

धोनी ने ब्रेविस की सराहना की
धोनी ने 42 रन की उम्दा पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मध्य क्रम में इसकी जरूरत थी। जब स्पिनर आते हैं तो आप या तो अपनी बल्लेबाजी से या सही स्थानों को चुनकर रन बनाते हैं, लेकिन यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम सुधार करना चाहते हैं क्योंकि बीच के ओवर महत्वपूर्ण होते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed