फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 MI vs RCB: Rohit Sharmas flop show continues scored only 38 runs in four innings

MI vs RCB: रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी, बेंगलुरु के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला; चार पारियों में बनाए सिर्फ 38 रन

Mon, 07 Apr 2025 10:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 07 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 17 रन बना सके। 

विज्ञापन
IPL 2025 MI vs RCB: Rohit Sharmas flop show continues scored only 38 runs in four innings
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 17 रन बना सके। उनके इस प्रदर्शन से मुंबई के फैंस में निराश हैं। बता दें कि, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच 20वां मुकाबला वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने मेजबानों के सामने 222 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs RCB: हार्दिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित
चोट के बाद वापसी करने वाले रोहित एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह लखनऊ के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। उन्होंने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। दाएं हाथ के बल्लेबाज को यश दयाल ने बोल्ड किया। वह दो चौकों और एक छक्के की मदद से सिर्फ 17 रन बना पाए। अब मुंबई को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेलना है। उम्मीद है कि रोहित इस मैच में अपनी फॉर्म में सुधार करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

चार पारियों में सिर्फ 38 रन बना पाए हिटमैन
रोहित अब तक आईपीएल 2025 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रोहित पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 32.07 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा। चार पारियों में हिटमैन ने सिर्फ 38 रन बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें: सबसे कम पारियों में 13000 टी20 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच खेलने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। मुंबई की टीम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है। यह मुंबई का 288वां टी20 मुकाबला है और उसने इस मामले में समरसेट को पीछे छोड़ दिया है जिसने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 287 मुकाबले खेले हैं। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें
टीम  कुल मैच 
मुंबई इंडियंस 288*
समरसेट  287
हैम्पशायर 280
कोलकाता नाइट राइडर्स 272
सरे 272
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 257
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed