फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 MI vs DC: Why is Axar Patel Not Playing Against Mumbai Faf du Plessis Reveals the Reason

MI vs DC: मुंबई के खिलाफ अहम मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे अक्षर पटेल? फाफ डुप्लेसिस ने बताई वजह; जानिए

Wed, 21 May 2025 07:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 May 2025 07:24 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को नियमित कप्तान अक्षर पटेल के बिना खेलने उतरी है। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 MI vs DC: Why is Axar Patel Not Playing Against Mumbai Faf du Plessis Reveals the Reason
अक्षर पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को नियमित कप्तान अक्षर पटेल के बिना खेलने उतरी है। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि, अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला जीतने में सफल रही तो 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी क्योंकि दिल्ली इसके बाद अधिकतम 15 अंक ही हासिल कर पाएगी। अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

क्यों बाहर हुए अक्षर?
टॉस के दौरान दिल्ली की कप्तानी कर रहे फाफ डुप्लेसिस ने बताया कि अक्षर पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि अक्षर को फ्लू है। डुप्लेसिस ने बताया कि अक्षर की जगह अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर माधव तिवारी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। उन्होंने कॉर्बिन बॉश की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीेएल में कप्तानी संभालने वाले चौथे उम्रदराज कप्तान बने डुप्लेसिस
इसी के साथ फाफ डुप्लेसिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में कप्तानी करने वाले चौथे उम्रदराज कप्तान बन गए। इस मामले में शीर्ष पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 43 वर्ष 317 दिन की उम्र में चेन्नई की कप्तानी संभाली।

आईपीएल में सबसे उम्रदराज कप्तान
43 वर्ष 317 दिन - एमएस धोनी
41 वर्ष 249 दिन - शेन वार्न
41 वर्ष 185 दिन - एडम गिलक्रिस्ट
40 वर्ष 312 दिन - फाफ डुप्लेसिस
40 वर्ष 133 दिन - राहुल द्रविड़
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed