फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Mega Auction Most Expensive players over years from rishabh pant shreyas iyer Know full players list

IPL Auction: नीलामी में मालामाल हुए पंत, बने सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वालों की लिस्ट

Sun, 24 Nov 2024 05:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 24 Nov 2024 05:10 PM IST
सार

आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची किस प्रकार है...

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction Most Expensive players over years from rishabh pant shreyas iyer Know full players list
आईपीएल इतिहास के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की बंपर शुरुआत हुई है। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हम यहां आपको आईपीएल 2025 और नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे। 
विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन


कमिंस-स्टार्क पर हुई थी नोटों की बारिश
आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी और दोनों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद करीब दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क नीलामी टेबल पर आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ था और वह भी एक साथ दो खिलाड़ियों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था।

आईपीएल 2025 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी कितने में खरीदा (करोड़ रु) टीम
ऋषभ पंत 27 लखनऊ सुपरजायंट्स
श्रेयस अय्यर 26.75 पंजाब किंग्स
अर्शदीप सिंह 18 पंजाब किंग्स
युजवेंद्र चहल 18 पंजाब किंग्स
जोस बटलर 15.75 गुजरात टाइटंस

आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी टीम कितने में खरीदा (करोड़ रु) साल
ऋषभ पंत लखनऊ सुपरजाएंट्स 27.00 2025
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 26.75 2025
मिचेल स्टार्क कोलकाता नाइट राइडर्स 24.75 2024
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद 20.50 2024
सैम करन पंजाब किंग्स 18.50 2023
कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस 17.50 2023
बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स 16.25 2023
क्रिस मॉरिस राजस्थान रॉयल्स 16.25 2021
निकोलस पूरन लखनऊ सुपरजायंट्स 16.00 2023
युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स 16.00 2015
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स 15.50 2020
ईशान किशन मुंबई इंडियंस 15.25 2022
काइल जेमीसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 15.00 2021
बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 14.50 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed