फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Mega Auction Day 1 list of unsold players Devdutt Padikkal David Warner Jonny Bairstow Piyush Chawla

IPL 2025: नीलामी के पहले दिन अनसोल्ड रहे ये 12 खिलाड़ी, दिग्गज वॉर्नर और बेयरस्टो का नहीं बिकना चौंकाने वाला

Mon, 25 Nov 2024 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Nov 2024 11:28 AM IST
सार

सोमवार को नीलामी के दूसरे दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियम्सन, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे।

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction Day 1 list of unsold players Devdutt Padikkal David Warner Jonny Bairstow Piyush Chawla
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन के पहले दिन 12 सेट के 84 खिलाड़ी नीलामी में उतरे। वहीं, 72 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जबकि 12 खिलाड़ी नहीं बिके। 72 खिलाड़ियों को खरीदने में रविवार को 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए। नीलामी से पहले 10 टीमों को मिलाकर कुल 641.50 करोड़ रुपये थे और आज खर्च करने के लिए सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 173.55 करोड़ रुपये बचे हैं। 574 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में 490 खिलाड़ी आज नीलामी में उतरते दिखेंगे। हालांकि, कुल 204 स्लॉट खाली थे और 72 खिलाड़ी बिक चुके हैं तो अब अधिकतम 132 खिलाड़ी और ही बिक सकेंगे। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और देवदत्त पडिक्कल जैसे बड़े खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी। हालांकि, इन खिलाड़ियों के पास दूसरे दिन भी मौका होगा। अगर फ्रेंचाइजी आखिर में इनका नाम देती हैं और दिलचस्पी दिखाती हैं तो आखिर में इन पर बोली लगेगी।
विज्ञापन


आइए पहले सभी टीमों के पर्स के बारे में जानते हैं...
टीम नीलामी में
खर्च किए
(करोड़ रुपये)
बची राशि
(करोड़ रुपये)
मौजूदा खिलाड़ी
/कुल स्लॉट
मौजूद विदेशी
खिलाड़ी/स्लॉट
CSK 104.40 15.60 12/25 4/8
DC 106.20 13.80 13/25 4/8
GT 102.50 17.50 14/25 3/8
KKR 109.95 10.05 13/25 5/8
LSG 105.15 14.85 12/25 4/8
MI 93.90 26.10 9/25 1/8
PBKS 97.50 22.50 12/25 2/8
RR 102.65 17.35 11/25 4/8
RCB 89.35 30.65 9/25 3/8
SRH 114.85 5.15 13/25 4/8

IPL 2025 Mega Auction Day 1 list of unsold players Devdutt Padikkal David Warner Jonny Bairstow Piyush Chawla
वॉर्नर और बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया और वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। सोमवार को नीलामी के दूसरे दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियम्सन, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे।

पहले दिन ये खिलाड़ी नहीं बिके 
अनसोल्ड प्लेयर बेस प्राइस देश
देवदत्त पडिक्कल 2 करोड़ भारत
डेविड वॉर्नर 2 करोड़ ऑस्ट्रेलिया
जॉनी बेयरस्टो 2 करोड़ इंग्लैंड
वकार सलामखिल 75 लाख अफगानिस्तान
यश ढुल 30 लाख भारत
अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख भारत
उत्कर्ष सिंह 30 लाख भारत
लवनीत सिसोदिया 30 लाख भारत
उपेंद्र सिंह यादव 30 लाख भारत
कार्तिक त्यागी 40 लाख भारत
पीयूष चावला 50 लाख भारत
श्रेयस गोपाल 30 लाख भारत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed