फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 LSG VS PBKS Rishabh Pant speaks on loosing match against Punjab Kings said we didnt score enough runs

LSG vs PBKS: लखनऊ की एक और करारी हार, बिफरे कप्तान पंत ने इन खिलाड़ियों पर निकाली भड़ास; कहा- पर्याप्त रन नहीं

Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
सार

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने माना कि खराब शुरुआत का असर उनके कुल स्कोर पर पड़ा। पंत ने कहा- निश्चित रूप से। जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो यह हमेशा मुश्किल होता है (बड़ा स्कोर बनाना)। आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी मैच को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG VS PBKS Rishabh Pant speaks on loosing match against Punjab Kings said we didnt score enough runs
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर सत्र की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबानों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उन्हें अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने ढूंढा एक और सितारा, अश्विनी से लेकर बुमराह-हार्दिक के नाम भी शामिल
विज्ञापन

निराशाजनक प्रदर्शन पर क्या बोले पंत?
पंत ने कहा, 'यह काफी नहीं था, हम 20-25 रन पीछे रह गए। यह खेल का एक हिस्सा है, हमारा पहला घरेलू मैच था इसलिए अब भी परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं।' इस दौरान स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने माना कि खराब शुरुआत का असर उनके कुल स्कोर पर पड़ा।

पंत ने आगे कहा, 'निश्चित रूप से। जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो यह हमेशा मुश्किल होता है (बड़ा स्कोर बनाना)। आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी मैच को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था। हमारा विचार धीमा विकेट पाने का था क्योंकि हमें लगा कि यह घरेलू मैच है, गेंद थोड़ा रुककर आएगी। हमने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब भी टीम को बहुत सी चीजों का पता लगाना है और उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा होगा।'

पंजाब ने लगातार दूसरा मैच जीता
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: 22 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच; मैच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed