फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 KKR vs SRH Result: Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Report

KKR vs SRH: कोलकाता से फाइनल की हार का बदला लेने से चूकी हैदराबाद, दर्ज की सबसे बड़ी शिकस्त; मैच रिपोर्ट

Thu, 03 Apr 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Apr 2025 11:07 PM IST
सार

कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 16.4 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह केकेआर ने यह मुकाबला 80 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
IPL 2025 KKR vs SRH Result: Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Report
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 120 पर रोककर 80 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह हैदराबाद की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 16.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह केकेआर ने एक बार फिर हैदराबाद को पटखनी दी। इससे पहले कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।
विज्ञापन

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार
हार का अंतर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
80 रन कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2025*
78 रन चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 2024
77 रन चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 2013
72 रन राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद 2023
72 रन पंजाब किंग्स शारजाह 2014
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंची हैदराबाद
पैट कमिंस के नेतृत्व वाली टीम ने इस सत्र की शुरुआत जीत के साथ की थी। उन्होंने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया था। इसके बाद उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता से मिली हार के बाद सनराइजर्स अंक तालिका में 10वें पायदान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट -1.612 हो गया। वहीं, केकेआर चार मैचों में दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में चार अंक और नेट रन रेट 0.070 का हो गया है।
विज्ञापन

आईपीएल 2025 की अंक तालिका
टीम मैच
 
जीते
 
हारे
 
अंक
 
नेट रन रेट
 
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 1.485
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 1.320
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 4 1.149
गुजरात टाइटंस 3 2 1 4 0.807
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 2 2 4 0.070
मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 0.309
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 1 2 2 -0.150
चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 2 -0.771
राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 2 -1.112
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 2 -1.612

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने किया निराश
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी तरह से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 27, नीतीश कुमार रेड्डी ने 19 और पैट कमिंस ने 14 रन बनाए। वहीं, छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि आंद्रे रसेल ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा हर्षित राणा और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली। 

कोलकाता की पारी
इससे पहले, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय साझेदारी तथा वेंकटेश अय्यर की 60 रनों की दमदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कामिंदु मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत झटके के साथ हुई। पावरप्ले में टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस ने क्विंटन डिकॉक (1) को जीशान अंसारी को कैच कराया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने सुनील नरेन (7) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 81 रनों की साझेदारी की। 

रहाणे 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए जबकि रघवंशी ने 32 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। उपकप्तान ने 206.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 60 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। वहीं, रिंकू सिंह 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि आंद्रे रसेल एक रन बनाकर रनआउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed