फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 KKR vs LSG clash on April 6 set to be shifted to Guwahati form Kolkata know details

IPL 2025: कोलकाता नहीं इस शहर में हो सकती है केकेआर की लखनऊ से भिड़ंत, रामनवमी के कारण बदलाव की संभावना

Thu, 20 Mar 2025 07:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने गुरुवार को पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी।

विज्ञापन
IPL 2025 KKR vs LSG clash on April 6 set to be shifted to Guwahati form Kolkata know details
केकेआर - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच छह अप्रैल को खेला जाने वाला आईपीएल मैच कोलकाता में नहीं होगा। इसे गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जा सकता है। दरअसल, पुलिस ने शहर में राम नवमी के अवसर पर होने वाले आईपीएल मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी आवाज से बांध सकते हैं समां
विज्ञापन

स्नेहाशीष गांगुली ने दी जानकारी
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने गुरुवार को पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी। उन्होंने कहा- हमने बीसीसीआई को मैच पुनर्निर्धारित करने के लिए सूचित कर दिया है, लेकिन शहर में बाद में खेल पुनर्निर्धारित करने की कोई गुंजाइश नहीं है और अब मुझे सुनने में आ रहा है कि इसे गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: बीसीसीआई ने दी लार से प्रतिबंध हटाने को मंजूरी, 10 टीमों के कप्तानों ने बैठक में जताई सहमति    

65 दिनों में खेले जाएंगे कुल 74 मैच
आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed