फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'It was a collective failure of the batsmen', Rahane warns entire KKR team Venkatesh Iyer MI vs KKR

IPL 2025: 'बल्लेबाजों की सामूहिक नाकामी रही', रहाणे ने 23.75 करोड़ के वेंकटेश समेत पूरी KKR टीम को लगाई फटकार

Tue, 01 Apr 2025 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Apr 2025 08:56 AM IST
सार

अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाने वाले रियान रिकेलटन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सोमवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट से हराया।

विज्ञापन
IPL 2025: 'It was a collective failure of the batsmen', Rahane warns entire KKR team Venkatesh Iyer MI vs KKR
रहाणे और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार का ठीकरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाज सामूहिक रूप से नाकाम रहे। रहाणे को केकेआर ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है। उपकप्तान वेंकटेश अय्यर अब तक इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्हें केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में साइन किया था। केकेआर की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।
विज्ञापन

केकेआर के कप्तान रहाणे ने क्या कहा?
केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 116 रन ही बना सकी। मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रहाणे ने मैच के बाद कहा, 'सामूहिक रूप से बल्लेबाज नाकाम रहे। यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था और इस पर 180-190 रन बनने चाहिए थे। कई बार जब आप उछाल का सामना कर रहे होते हैं तो उसका उपयोग करना होता है। हमें तेजी से सीखना होगा।'

यह भी पढ़ें: IPL 2025: शुरुआती तीन में दो मैच गंवाने के बाद कभी चैंपियन नहीं बनी CSK, क्या इस साल टूटेगा यह अनचाहा रिकॉर्ड?

उन्होंने कहा, 'गेंदबाजों ने काफी कोशिश की लेकिन हम रन ही नहीं बना सके थे। हमारे विकेट गिरते रहे। पावरप्ले में चार विकेट गंवाने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। आपने जो टोटल सोच रखा है, ऐसे में उस प्लान को अमल करना मुश्किल होता है। आपको साझेदारी की जरूरत होती है। आप चाहते हैं कि कोई एक बल्लेबाज अंत तक रुके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का बयान
वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, 'जीत कर अच्छा लगा और यह अहसास संतोषजनक है। हमने इसे एक समूह के रूप में किया और हर किसी ने इसमें योगदान दिया। इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उसको लेकर हम क्लीयर हैं। इस विकेट से थोड़ी ज्यादा मदद मिली और हमें लगा कि अश्विनी जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्हें खेलने का मौका दिया जा सकता है।'

हार्दिक ने कहा, 'सबसे पहले मैं स्काउट्स को धन्यवाद देना चाहूंगा, यह सब स्काउट्स के कारण है। सभी एमआई स्काउट्स ने सभी जगहों पर जाकर इन बच्चों को चुना है। हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लग रहा था कि उनके पास वह एंगल और लेट स्विंग है। अश्विनी का एक्शन अलग था और साथ ही वह लेफ्टी हैं। जिस तरह से उन्होंने रसेल का विकेट लिया वह बहुत महत्वपूर्ण विकेट था। उन्होंने क्विंटन के उस कैच के साथ बेहतरीन शुरुआत की। एक तेज गेंदबाज को इतना ऊंचा कूदते हुए देखना बहुत अच्छा था।'

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनी MI
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाने वाले रियान रिकेलटन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सोमवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट से हराया। पंजाब के 23 साल के अश्विनी ने आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए 24 रन देकर चार विकेट लिए। मुंबई ने इस सत्र में पहली बार वानखेड़े स्टेडियम पर खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट कर दिया जो इस सत्र में उसका न्यूनतम स्कोर है।

अश्विनी आईपीएल में पहले ही मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए। जवाब में इस सत्र में मुंबई से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के रिकेलटन ने 41 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाकर मेजबान टीम को 12.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर 121 रन तक पहुंचा दिया। यह इस सत्र में मुंबई की पहली जीत है। उन्हें पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा 13 और विल जैक्स 16 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed