{"_id":"6836c80d9c1b5f9aac06e5f5","slug":"ipl-2025-his-ability-and-capability-were-never-in-doubt-lsg-mentor-zaheer-khan-backs-captain-rishabh-pant-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'उनकी क्षमता और योग्यता पर नहीं था कभी संदेह', LSG के मेंटर जहीर खान ने कप्तान पंत का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'उनकी क्षमता और योग्यता पर नहीं था कभी संदेह', LSG के मेंटर जहीर खान ने कप्तान पंत का किया समर्थन
Wed, 28 May 2025 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 28 May 2025 01:53 PM IST
सार
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज को शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्र का अंत करते देखना अच्छा लगा। जहीर ने कहा, 'हमें खुशी है कि उन्होंने बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ सत्र का समापन किया।'
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने शतक के बाद समरसॉल्ट किया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में 27 मई से पहले तक लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आलोचकों के निशाने पर रहे, लेकिन मंगलवार को सबकुछ पलट गया। पंत ने आईपीएल करियर का अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 118 रन की पारी खेली। इसके बाद से कई क्रिकेटरों ने उनकी तारीफ की है। एलएसजी के मेंटर जहीर खान ने भी पंत को लेकर बयान दिया है। जहीर का कहना है कि भले ही पंत इस सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें इस विकेटकीपर बल्लेबाज की क्षमता और योग्यता पर कभी संदेह नहीं रहा। मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदे गए पंत ने 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए। उनके शतक के बावजूद लखनऊ की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जहीर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'उन्होंने कप्तान के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। यह पूरे सत्र में हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा। बल्ले से उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से उनके लिए सीखने वाला अनुभव रहा, क्योंकि इस तरह का सत्र उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था।लेकिन उनकी योग्यता और क्षमता पर किसी को कोई संदेह नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज को शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्र का अंत करते देखना अच्छा लगा। जहीर ने कहा, 'हमें खुशी है कि उन्होंने बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ सत्र का समापन किया। उनकी क्षमता ऐसी है और वे खेल पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं।' लखनऊ के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा तथा वह छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर रहा। प्रमुख गेंदबाजों की चोटों के कारण उसकी लय और निरंतरता बाधित हुई।
जहीर ने कहा, 'जब आप आईपीएल सत्र की शुरुआत करते हैं, तो आपका पहला लक्ष्य प्लेऑफ के बारे में सोचना होता है, कि आप वहां कैसे पहुंचेंगे। हमारे कुछ मुख्य गेंदबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और हमने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किये। हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा।'