फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'He is not subject of your entertainment...', Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan Tears Into Trolls

IPL 2025: 'वह आपके मनोरंजन का विषय नहीं...', बुमराह की पत्नी संजना ने बेटे को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास

Mon, 28 Apr 2025 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Apr 2025 03:17 PM IST
सार

मुंबई बनाम लखनऊ मैच के दौरान एलएसजी की पारी के 15वें ओवर में जब बुमराह ने आवेश खान को क्लीन बोल्ड किया तो कैमरा स्टैंड्स में बैठीं संजना और उनकी गोद में मौजूद अंगद की ओर घूमा। तीन सेकंड के इस क्लिप के बाद अंगद सोशल मीडिया ट्रोल्स का शिकार हो गए।

विज्ञापन
IPL 2025: 'He is not subject of your entertainment...', Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan Tears Into Trolls
जसप्रीत बुमराह, संजना और अंगद - फोटो : IPL/BCCI/Sanjana Instagram

विस्तार

आईपीएल 2025 में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस ने ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स को करारी शिकस्त दी। इस मैच को देखने के लिए और मुंबई इंडियंस का समर्थन करने के लिए जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी स्टेडियम में मौजूद थीं। संजना की गोद में उनका बेटा अंगद भी था। हालांकि, अब इसके लिए बवाल हो गया है। अंगद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और इस पर संजना भड़क गईं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई है। संजना ने कहा है कि अंगद ट्रोल्स के मनोरंजन का विषय नहीं हैं। बुमराह ने मैच में चार विकेट लिए और अपनी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हुए।
विज्ञापन

15वें ओवर में कैमरा अंगद की ओर घूमा
मैच के दौरान लखनऊ की पारी के 15वें ओवर में जब बुमराह ने आवेश खान को क्लीन बोल्ड किया तो कैमरा स्टैंड्स में बैठीं संजना और उनकी गोद में मौजूद अंगद की ओर घूमा। संजना ने खुशी में अंगद का हाथ पकड़कर उनसे ताली भी बजवाई। यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अंगद की क्यूटनेस की तारीफ की बजाय ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बना लिया। अंगद के इस तीन सेकंड के वीडियो पर ट्रोल्स के पोस्ट पर बुमराह की पत्नी संजना ने अपना आपा खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजना ने ट्रोल्स को लताड़ा
सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए संजना ने मैच में अपने बेटे की उपस्थिति को 'मनोरंजन का विषय' बनाने के लिए ट्रोल्स की आलोचना की। संजना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'हमारा बेटा आपके मनोरंजन का विषय नहीं है। जसप्रीत और मैं अपने अधिकार में रहते हुए अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखने की हर संभव कोशिश करते हैं क्योंकि इंटरनेट बेहद नीच जगह है और मैं एक बच्चे को कैमरे से भरे क्रिकेट स्टेडियम में लाने के निहितार्थ को पूरी तरह से समझती हूं, लेकिन कृपया इस बात को समझें कि अंगद और मैं जसप्रीत का समर्थन करने के लिए थे और कुछ नहीं। हमें अपने बेटे के वायरल इंटरनेट सामग्री या राष्ट्रीय समाचार होने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम नहीं चाहते कि अनावश्यक राय रखने वाले लोग तीन सेकंड के फुटेज से यह तय कर दें कि अंगद कौन है, उसकी समस्या क्या है, उसका व्यक्तित्व कैसा है।'
विज्ञापन

'ट्रॉमा और डिप्रेशन जैसे शब्दों को लिखना...'
संजना ने लिखा, 'वह डेढ़ साल का है। एक बच्चे के संदर्भ में ट्रॉमा और डिप्रेशन जैसे शब्दों को लिखना इस बारे में बहुत कुछ कहता है कि हम एक समुदाय के रूप में कहां जा रहे हैं। और ईमानदारी से कहूं तो यह वास्तव में दुखद है। आप हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं जानते, हमारे जीवन के बारे में कुछ नहीं जानते और मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप इस आधार पर अपनी राय ऑनलाइन रखें। थोड़ी ईमानदारी और थोड़ी दया आज की दुनिया में एक लंबा रास्ता तय करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed