{"_id":"67efafc123f8f9be30063125","slug":"ipl-2025-getting-23-75-crores-doesn-t-mean-you-have-to-perform-in-every-match-venkatesh-iyer-to-critics-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: '23.75 करोड़ मिलने का मतलब यह नहीं कि हर मैच में रन बनाने होंगे', वेंकटेश अय्यर का आलोचकों को जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: '23.75 करोड़ मिलने का मतलब यह नहीं कि हर मैच में रन बनाने होंगे', वेंकटेश अय्यर का आलोचकों को जवाब
Fri, 04 Apr 2025 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:39 PM IST
सार
केकेआर ने मेगा नीलामी में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके वेंकटेश को फिर से अपनी टीम से जोड़ा था, लेकिन वह पहले दो मैच में केवल नौ रन बना पाए थे। अब 60 रन की पारी खेलने के बाद वेंकटेश ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में गुरुवार को वेंकटेश अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हरा दिया। वेंकटेश ने 29 गेंद में 60 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही वेंकटेश ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। दरअसल, शुरुआती दो मैच में वेंकटेश फेल रहे थे। ऐसे में आलोचक उन पर निशाना साध रहे थे कि केकेआर ने उन्हें क्यों ज्यादा दाम पर खरीदा। अब वेंकटेश ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें 23.75 करोड़ रुपए की धनराशि मिलने का यह मतलब नहीं है कि उन्हें हर एक मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर है।
विज्ञापन
'यह मतलब नहीं कि हर मैच मे रन बनाने होंगे'
केकेआर ने मेगा नीलामी में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके वेंकटेश को फिर से अपनी टीम से जोड़ा था, लेकिन वह पहले दो मैच में केवल नौ रन बना पाए थे। अब 60 रन की पारी खेलने के बाद वेंकटेश ने कहा, 'मैं झूठ नहीं बोलूंगा, थोड़ा दबाव है। आप लोग इसको लेकर इतनी चर्चा कर रहे हैं, लेकिन (केकेआर में) सबसे अधिक धनराशि पाने वाला खिलाड़ी होने का मतलब यह नहीं है कि मुझे हर मैच में रन बनाने होंगे।'
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 में फिल्मी तड़का! अनन्या-सारा से लेकर दिशा तक की अदाओं ने जीता दिल

'टीम के लिए कैसे मैच जीत सकता हूं, इस पर ध्यान'
उन्होंने कहा, 'यह इससे जुड़ा है कि मैं टीम के लिए कैसे मैच जीत सकता हूं और मैं क्या प्रभाव डाल सकता हूं। इसको लेकर दबाव नहीं है कि मुझे कितनी धनराशि मिल रही है या मैं कितने रन बना रहा हूं। मुझ पर इस तरह का दबाव कभी नहीं रहा।' यह पूछे जाने पर कि क्या केकेआर में सबसे अधिक धनराशि पाने वाले खिलाड़ी होने का दबाव आखिरकार हट गया, वेंकटेश ने मुस्कुराते हुए उल्टा सवाल दाग दिया। उन्होंने कहा, 'आप ही मुझे यह बताएं। मैं आईपीएल के शुरू से कह रहा हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको 20 लाख या 20 करोड़ मिल रहे हैं। मैं टीम का एक खिलाड़ी हूं जो टीम की जीत में योगदान देना चाहता है।'

'कभी-कभी मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना करना होगा'
वेंकटेश ने कहा, 'कभी-कभी हमें मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना करना होगा जहां मेरा काम कुछ ओवर खेलना होगा और अगर मैं ऐसा करता हूं और रन नहीं बनाता हूं, तो भी मैंने अपनी टीम के लिए योगदान दिय।' कोलकाता के बल्लेबाज पहले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उनमें आक्रामकता का अभाव दिखा लेकिन वेंकटेश ने कहा कि उनकी टीम सोची समझी आक्रामकता पर विश्वास करती है।'
यह भी पढ़ें: SRH को हुआ क्या?: पहले मैच के बाद शीर्ष-3 बैटर फ्लॉप, अब 200 भी नहीं बना पा रहे; हेड का यह आंकड़ा चौंकाने वाला

'आक्रामकता का मतलब हर गेंद पर छक्के लगाना नहीं'
उन्होंने कहा, 'आक्रामकता का मूल अर्थ सकारात्मक इरादे दिखाना है। यह सकारात्मक लेकिन सही इरादे दिखाने से जुड़ा है। आक्रामकता का मतलब हर गेंद पर छक्के लगाना नहीं है।' मेजबान टीम कोलकाता ने छह विकेट पर 200 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स की टीम 16.4 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई।