फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Due to dance with Shah Rukh Khan, Virat Kohli footwork looked good', Dinesh Karthik taunts, RCB

IPL 2025: RCB के कोच कार्तिक ने विराट कोहली पर ली चुटकी, कहा- SRK के साथ डांस किया, इसलिए फुटवर्क अच्छा दिखा

Mon, 24 Mar 2025 12:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

मैच के बाद कार्तिक ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम के अंदर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुख्य कोच एंडी फ्लावर के साथ अपनी बातचीत का खुलासा करते हुए कार्तिक ने कोहली को उनके फुटवर्क और डांस मूव्स पर चिढ़ाया।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Due to dance with Shah Rukh Khan, Virat Kohli footwork looked good', Dinesh Karthik taunts, RCB
कार्तिक ने कोहली पर चुटकी ली - फोटो : ANI/IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली पर चुटकी ली है। दरअसल, विराट ने केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मैच से पहले डांस किया था और कार्तिक का मजक इसी को लेकर था। इस मैच में कोहली ने 59 रन की नाबाद पारी खेली थी और कार्तिक ने चुटकी लेते हुए कहा कि शाहरुख के साथ डांस की वजह से विराट का फुटवर्क अच्छा दिखा। इस मैच में आरसीबी ने केकेआर को सात विकेट से हराया था। 
विज्ञापन


ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
विज्ञापन

'शाहरुख के साथ डांस किया, इसलिए फुटवर्क अच्छा'
मैच के बाद कार्तिक ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम के अंदर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुख्य कोच एंडी फ्लावर के साथ अपनी बातचीत का खुलासा करते हुए कार्तिक ने कोहली को उनके फुटवर्क और डांस मूव्स पर चिढ़ाया। कार्तिक ने कहा, 'एक आदमी था जिसने इस मैच का शुरुआत शानदार डांस के साथ की थी। एंडी ने मुझसे कहा कि डांस की वजह से उनका फुटवर्क अच्छा था। मैं ऐसे चुटकुले नहीं सुनाता!' कार्तिक ने हालांकि फिर कोहली की तारीफ भी की और बताया कि क्यों वह चेज मास्टर हैं।

कार्तिक ने बताया कोहली को क्यों कहा जाता है चेज मास्टर
उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि चेज-मास्टर होने के नाते आपको जो टैग मिला है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप बहुत सारे बल्लेबाजों के लिए एक सीख हैं। युवाओं को देखना चाहिए कि आप खेल के दौरान किस अलग अलग दौर से गुजरते हैं। आपने शुरुआत में इसके लिए कड़ी मेहनत की। फिर आपको एहसास हुआ कि टीम को मुश्किल से निकालने के लिए आपको मैदान पर रहने की जरूरत है। हम बल्लेबाजों से यही उम्मीद करते हैं।'

VIDEO: मुंबई इंडियंस के 24 साल के उभरते सितारे विग्नेश पुथुर से खास अंदाज में मिले धोनी, पीठ भी थपथपाई, देखें
विज्ञापन

हेडन ने भी कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी कोहली के लक्ष्य का पीछा करने के मास्टरक्लास की तारीफ की थी। हेडन ने उनकी हालिया फॉर्म को मैदान पर 'कोहली 2.0' करार दिया था। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली के लिए इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए यह परफेक्ट टोटल था। फिल सॉल्ट के रूप में उन्हें का शानदार साथी मिला जो स्ट्राइक रेट, रन रेट और बाउंड्रीज का अच्छे से ध्यान रख रहा था। कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ठीक वहीं से शुरुआत की है, जहां उन्होंने पिछले सीजन को छोड़ा था। हमने 'विराट कोहली 2.0' देखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed