फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR IPL 2025 Oldest Captain in Ipl History MS Dhoni Toss Today IPL 2025 Match

CSK vs KKR:  आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी, इतने दिन बाद टॉस के लिए मैदान पर आए

Fri, 11 Apr 2025 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

धोनी के टॉस के लिए उतरते ही चेपॉक पर दर्शकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस तरह धोनी 43 साल 278 दिन की उम्र में कप्तानी करने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। 

विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2025 Oldest Captain in Ipl History MS Dhoni Toss Today IPL 2025 Match
धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। धोनी ऋतुराज गायकवाड़ की जगह आईपीएल 2025 के शेष सत्र में सीएसके की कमान संभालेंगे। गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। सीएसके और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में धोनी कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

केकेआर ने जीता टॉस
सीएसके के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। केकेआर ने मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली की वापसी हुई है। सीएसके ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। गायकवाड़ की जगह राहुल त्रिपाठी और मुकेश चौधरी की जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला है। 

ये भी पढ़ें: LSG vs GT Playing 11: तालिका में शीर्ष पर पकड़ मजबूत करने उतरेगा गुजरात, पूरन के सामने होगी सिराज की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
धोनी कप्तान के तौर पर 683 दिन बाद टॉस के लिए आए। धोनी के टॉस के लिए उतरते ही चेपॉक पर दर्शकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कमेंटेटेर के तौर पर खड़े रवि शास्त्री ने धोनी से कहा कि आज आखिरकार हमें आपसे बात करने का मौका मिला। इस तरह धोनी 43 साल 278 दिन की उम्र में कप्तानी करने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। 
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर धोनी का आईपीएल में रिकॉर्ड
धोनी का आईपीएल में कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड शानदार है। सीएसके ने उन्हीं की अगुआई में पांच बार खिताब जीता है। धोनी ने इस मैच से पहले 226 मुकाबलों में आईपीएल में कप्तानी की है जिसमें से 133 मैच टीम ने जीते हैं, जबकि 91 मुकाबलों में हार मिली है। धोनी का आईपीएल में कप्तान के तौर पर जीत का प्रतिशत 59.3 है। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद ऋतुराज को कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed