फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 CSK vs DC WilL Dhoni retire from IPL Parents came to see Thala play for first time picture goes viral

CSK vs DC: क्या धोनी लेंगे आईपीएल से संन्यास? पहली बार 'थाला' को खेलते देखने पहुंचे माता-पिता; तस्वीर वायरल

Sat, 05 Apr 2025 05:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी मुकाबले में धोनी का पूरा परिवार पहुंचा। उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के अलावा पिता पान सिंह और माता देविका देवी भी पहुंचीं। सीएसके ने चारों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं।

विज्ञापन
IPL 2025 CSK vs DC WilL Dhoni retire from IPL Parents came to see Thala play for first time picture goes viral
धोनी का परिवार - फोटो : CSK-X (SCREENGRAB)

विस्तार

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी पहुंचे। यह पहला मौका है जब धोनी के माता-पिता को स्टेडियम में देखा गया। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ प्रशंसकों ने धोनी के आईपीएल से संन्यास की अटकलें लगाईं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली के खिलाफ धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 26 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, दिल्ली ने यह मुकाबला 25 रन से जीत लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सहवाग ने सनराइजर्स हैदराबाद का उड़ाया मजाक, टीम को नया 'पंजाब किंग्स' बताया 
विज्ञापन

पहली बार मैदान पर दिखे धोनी के माता-पिता
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी मुकाबले में धोनी का पूरा परिवार पहुंचा। उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के अलावा पिता पान सिंह और माता देविका देवी भी पहुंचीं। सीएसके ने चारों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं। कुछ फैंस ने कयास लगाए कि 'थाला' आज आईपीएल से संन्यास का एलान कर सकते हैं। हालांकि, धोनी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।


विज्ञापन

धोनी ने पिछले सीजन छोड़ी थी कप्तानी 
43 वर्षीय धोनी आईपीएल के 18वें सत्र में खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले सीएसके की कमान छोड़ दी थी जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बनाए गए थे। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके पिछले सत्र में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। 

धोनी पिछले सीजन सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आते थे और कुछ शानदार शॉट खेलकर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखे थे। धोनी ने आईपीएल 2024 में 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 53.67 के औसत से 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन के दौरान धोनी कथित तौर पर चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे। 

अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे माही 
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।

ये भी पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तानी ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने खोया आपा, प्रशंसक पर किया हमला; सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed