{"_id":"6804ccb94ffc92e7780aa621","slug":"ipl-2025-coach-sairaj-bahutule-said-rajasthan-royals-unable-to-digest-two-close-defeats-riyan-parag-said-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कोच बहुतुले बोले- दो करीबी हार पचा नहीं पा रहा राजस्थान, पराग ने कहा- नहीं पता टीम ने क्या गलत किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कोच बहुतुले बोले- दो करीबी हार पचा नहीं पा रहा राजस्थान, पराग ने कहा- नहीं पता टीम ने क्या गलत किया
Sun, 20 Apr 2025 04:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
बहुतुले ने मैच के बाद कहा, 'हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। बात सिर्फ इतनी है कि परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे। डगआउट में राहुल (द्रविड़) के होने से काफी शांति है।'
विज्ञापन
रियान पराग और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्वीकार किया है कि आईपीएल में लगातार दो करीबी मैच हारना टीम के लिए मुश्किल भरा रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे टीम में किसी तरह की घबराहट की कोई भावना नहीं है। रॉयल्स की टीम शनिवार रात लखनऊ सुपर जाएंट्स से दो रन से हार गई, जबकि उसने अपना पिछला मैच भी दिल्ली कैपिटल्स से सुपर ओवर में गंवा दिया था। आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ, राजस्थान अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
'परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे'
बहुतुले ने मैच के बाद कहा, 'हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। बात सिर्फ इतनी है कि परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे। डगआउट में राहुल (द्रविड़) के होने से काफी शांति है। हमारी टीम में शामिल सभी लोगों ने पर्याप्त क्रिकेट खेली है और इसलिए किसी को भी किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन दुर्भाग्य से हमें इस मैच में दो रन से और पिछले मैच में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

'इस तरह की हार को पचाना मुश्किल'
उन्होंने कहा, 'इस तरह की करीबी हार को पचाना मुश्किल होता है, लेकिन खेल इसी तरह से आगे बढ़ता है। टी20 ऐसा प्रारूप है जिसमें बहुत जोखिम शामिल है।' बहुतुले ने कहा कि वे मैदान पर गलतियों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा प्रयास गलतियों को कम करने का है। जब हमारी साझेदारी चल रही थी तो हम उसे कुछ ओवर पहले ही खत्म कर सकते थे। लेकिन आवेश ने 18वें और 20वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। हमें चोटिल होने के कारण बाहर होने वाले कप्तान संजू सैमसन की कमी भी खली।'

'नहीं पता कि हमने क्या गलत किया'
संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग ने आईपीएल में शनिवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिकांश समय अच्छी स्थिति में होने के बावजूद दो रन की हार के बाद कहा कि उन्हें नहीं पता कि टीम ने क्या गलत किया। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 52 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से 74 रन की पारी की बदौलत राजस्थान की टीम एक समय दो विकेट पर 156 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आवेश खान (37 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी।

आवेश ने डेथ ओवर में घातक गेंदबाजी की
आवेश ने 18वें ओवर में जायसवाल और पराग दोनों को आउट करके मैच का रुख सुपर जाएंट्स के पक्ष में मोड़ा। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इससे पहले एडेन मार्करम की 45 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से 66 रन की पारी और आयुष बदोनी (50 रन, 34 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) के साथ चौथे विकेट की उनकी 76 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 180 रन बनाए। अब्दुल समद (नाबाद 30, 10 गेंद) ने पारी के अंतिम ओवर में संदीप शर्मा (51 रन पर एक विकेट) पर चार छक्कों से 27 रन जोड़े।

हार से निराश हैं रियान पराग
पराग ने मैच के बाद कहा, 'भावनाओं को व्यक्त करना वाकई मुश्किल है। पता नहीं हमने क्या गलत किया। हम 18वें या 19वें ओवर तक मैच में बने हुए थे। मुझे नहीं पता। मैं खुद को दोषी मानता हूं। हमें 19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देना चाहिए था। हमें एकजुट होकर खेलना होगा।' पराग ने कहा कि सुपर जाएंट्स की पारी का आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था जिसमें 27 रन बने। पराग ने कहा, 'आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे लगा कि हम उन्हें 165-170 पर रोक सकते थे। हमने 20 रन अधिक दे दिए लेकिन हमें लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था।'