फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Champion: After RCB victory, 'Red Sea' flowed on the streets of Bengaluru, see photos and videos

RCB Champion: आरसीबी की जीत के बाद बंगलूरू की सड़कों पर उमड़ा 'लाल समंदर', देखें तस्वीरें और वीडियो

Wed, 04 Jun 2025 01:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Jun 2025 01:24 AM IST
सार

तीन जून को पहली बार बंगलूरू के लोगों ने इसे अनुभव किया। ‘ई साला कप नामदे (इस साल कप हमारा होगा) का नारा ‘ई साला कप नामदू (इस साल कप हमारा है) में बदल गया।

विज्ञापन
IPL 2025 Champion: After RCB victory, 'Red Sea' flowed on the streets of Bengaluru, see photos and videos
आरसीबी ने ट्रॉफी जीती - फोटो : ANI

विस्तार

जोश हेजलवुड ने जैसे ही मैच की आखिरी गेंद फेंकी, बंगलूरू की सड़कों पर लाल जर्सी पहने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के समर्थकों का मानो सैलाब उमड़ पड़ा और ‘आरसीबी और कोहली’ के शोर से आसमान गूंज गया। बड़े बड़े सितारों से सजी आरसीबी की टीम को पिछले 18 साल में यह मौका नहीं मिला था । कभी चेन्नई में जश्न मना तो कभी मुंबई में । कोलकाता, हैदराबाद और जयपुर में भी जीत का यह जश्न मनता आया लेकिन बंगलूरू में निराशा छाई रही।
विज्ञापन

तीन जून को पहली बार बंगलूरू के लोगों ने इसे अनुभव किया। ‘ई साला कप नामदे (इस साल कप हमारा होगा) का नारा ‘ई साला कप नामदू (इस साल कप हमारा है) में बदल गया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, 'आपने कर्नाटक के हर व्यक्ति का सपना इस जीत से साकार कर दिया है। पूरी आरसीबी आर्मी के लिये यह भावुक पल। कर्नाटक को गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के पूर्व कप्तान और भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, 'आरसीबी को बधाई। इतने लंबे इंतजार के बाद शानदार जीत।' सड़कों पर बाइक और कार पर लोग आरसीबी के बैनर और झंडे लेकर निकल पड़े। अब उन्हें इंतजार है अपने चैम्पियंस का । मानसून के मौसम में हरा भरा दिख रहा बंगलूरू अगले कुछ दिन लाल रंग में रंगा दिखेगा।



विज्ञापन

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed