{"_id":"67dafcad58d8e8707f0636f3","slug":"ipl-2025-captaincy-affect-batting-shubman-gill-gave-answer-also-told-the-trick-to-become-a-successful-captain-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कप्तानी से पड़ता है बल्लेबाजी पर असर? शुभमन गिल ने दिया जवाब, सफल कप्तान बनने की तरकीब भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कप्तानी से पड़ता है बल्लेबाजी पर असर? शुभमन गिल ने दिया जवाब, सफल कप्तान बनने की तरकीब भी बताई
Wed, 19 Mar 2025 10:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:49 PM IST
सार
गिल पिछले सत्र में हार्दिक पांड्या की जगह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। पांड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 में फाइनल खेलने के बाद गिल की कप्तानी में गुजरात टीम आठवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले गुजरात जाएंट्स के कप्तान शुभमन गिल ने सफल कप्तान बनने को लेकर राय रखी है। उनका मानना है कि एक सफल कप्तान को अपनी बल्लेबाजी को कप्तानी से अलग रखना चाहिए क्योकि दोनों को मिलाना कभी टीम के सर्वश्रेष्ठ हित में नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस नीति के साथ मैदान पर उतरते हैं गिल
गिल पिछले सत्र में हार्दिक पांड्या की जगह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। पांड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 में फाइनल खेलने के बाद गिल की कप्तानी में गुजरात टीम आठवें स्थान पर रही। गिल ने कहा- कप्तानी और बल्लेबाजी को जितना अलग रखेंगे, उतना ही अच्छा है। मेरा अनुभव यही है कि अगर मैं बल्लेबाजी करने जा रहा हूं तो बल्लेबाजी पर ही फोकस रखूं। एक बल्लेबाज के तौर पर जो फैसले मैं लेता हूं, वह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ होते हैं।

उन्होंने आगे कहा- जब हम फील्डिंग कर रहे होते हैं तब मैं कप्तानी में ज्यादा जुड़ता हूं। बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज के रूप में रहना ही मेरे लिये अच्छा है। बतौर कप्तान आप प्रतिदिन कुछ नया सीखते हैं , खिलाड़ियों के बारे में या अपने बारे में। अच्छा कप्तान बनने के लिए इन चीजों पर काम करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: IPL: आईपीएल के इस सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? उथप्पा ने दिया जवाब, बताया किस स्थान पर करेंगे बल्लेबाजी
ये भी पढ़ें: IPL: आईपीएल के इस सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? उथप्पा ने दिया जवाब, बताया किस स्थान पर करेंगे बल्लेबाजी