फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024: yashasvi jaiswal becomes youngest batsman to score 2 ipl hundreds before age of 23 in rr vs mi match

IPL 2024: मुंबई के खिलाफ जमकर बरसे यशस्वी जायसवाल, ठोका आईपीएल का दूसरा शतक, बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Tue, 23 Apr 2024 01:05 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 23 Apr 2024 01:05 AM IST
सार

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया। दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है।

विज्ञापन
ipl 2024: yashasvi jaiswal becomes youngest batsman to score 2 ipl hundreds before age of 23 in rr vs mi match
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए जोरदार शतक जड़ा। इसी के साथ वह 23 साल की उम्र से पहले आईपीएल में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इस सीजन का यह उनका पहला शतक है। उन्होंने 104 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को नौ विकेट के शेष रहते जीत दिलाई। 
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। अंक तालिका में राजस्थान की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम पहले स्थान पर 14 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं, मुंबई सातवें स्थान पर है। टीम के खाते में छह अंक हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए।
विज्ञापन


जायसवाल ने जड़ा शतक
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया। दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, सैमसन ने दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायसवाल के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक पारी के साथ नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वह 23 साल की उम्र से पहले आईपीएल में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22 वर्ष 116 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। वहीं, 21 वर्ष 123 दिन की उम्र में उन्होंने 124 रनों की पारी खेली थी। मुंबई के खिलाफ ही उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला तक भी लगाया था।
  • 124 बनाम एमआई वानखेड़े 2023 (21 वर्ष 123 दिन)
  • 104* बनाम एमआई जयपुर 2024 (22 वर्ष 116 दिन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed