फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Yash Thakur took the first five wicket haul of this season in lsg vs gt match, became second bowler

IPL 2024: यश की आंधी में उड़ा गुजरात, घातक गेंदबाजी से लिया इस सीजन का पहला फाइफर, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज

Mon, 08 Apr 2024 10:33 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 08 Apr 2024 10:33 AM IST
सार

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यश ठाकुर ने पंजा खोला। उन्होंने 3.5 ओवर में 30 रन खर्च किए और पांच विकेट हासिल किए। मौजूदा सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया यह पहला फाइव विकेट हॉल है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन देकर चार विकेट रहा था। यह कारनामा उन्होंने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में किया था।

विज्ञापन
IPL 2024: Yash Thakur took the first five wicket haul of this season in lsg vs gt match, became second bowler
यश ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ के यश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने करियर का पहला फाइफर हासिल किया। लखनऊ की  लगातार तीसरी जीत में युवा गेंदबाज का अहम योगदान रहा। उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से गुजरात का बल्लेबाजी क्रम तहस-नहस कर दिया। 
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यश ठाकुर ने पंजा खोला। उन्होंने 3.5 ओवर में 30 रन खर्च किए और पांच विकेट हासिल किए। मौजूदा सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया यह पहला फाइव विकेट हॉल है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन देकर चार विकेट रहा था। यह कारनामा उन्होंने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में किया था। 
विज्ञापन


यश के तूफान में उड़ा लखनऊ का खेमा
अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यश ठाकुर ने शुभमन गिल (19), विजय शंकर (17), राशिद खान (0), राहुल तेवतिया (30), नूर अहमद (04) को आउट किया। उनकी आंधी में गुजरात का खेमा पूरी तरह से उड़ गया। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने तीन जबकि नवीन-उल-हक और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के लिए ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने यश
25 वर्षीय गेंदबाज का यह लखनऊ के लिए उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह कारनामा मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहसिन खान चार विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं, इतने ही विकेटों के साथ चौथे नंबर पर आवेश खान मौजूद हैं। 

आईपीएल में लखनऊ के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
गेंदबाज विरोधी टीम स्थान वर्ष
मार्क वुड (5/14)  दिल्ली कैपिटल्स  लखनऊ 2023
यश ठाकुर (5/30) गुजरात टाइटंस लखनऊ 2024
मोहसिन खान (4/16) दिल्ली कैपिटल्स  मुंबई  2022
आवेश खान (4/24) सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई  2022
यश ठाकुर (4/37) पंजाब किंग्स   मोहाली 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed