फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees

IPL 2024: बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत पर बिके समीर रिजवी, जानें उन पर क्यों लगी 8.40 करोड़ रुपये की बोली

Tue, 19 Dec 2023 05:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Dec 2023 05:54 PM IST
सार

Who is Sameer Rizvi: 20 साल के समीर रिजवी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने नौ पारियों में दो तूफानी शतकों की मदद से 455 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees
समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 की नीलामी में उत्तर प्रदेश के युवा सितारे समीर रिजवी का जलवा देखने को मिला। 20 साल के इस क्रिकेटर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। हालांकि, उन्हें आईपीएल की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 42 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। सीएसके ने समीर को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। समीर दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और उन्हें घरेलू टूर्नामेंट्स में खूब रन बनाए हैं। समीर की सबसे बड़ा खासियक उनके छक्के लगाने की क्षमता है। समीर मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2003 में हुआ था।
विज्ञापन

IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees
समीर रिजवी - फोटो : सोशल मीडिया
20 साल के समीर रिजवी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने नौ पारियों में दो तूफानी शतकों की मदद से 455 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें तीन फ्रेंचाइजियों ने ट्रायल के लिए बुलाया था। इनमें से एक पंजाब किंग्स की भी टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees
समीर रिजवी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के कोच सुनील जोशी पंजाब किंग्स का हिस्सा है। हालांकि, यूपी की अंडर-23 टीम के साथ प्रतिबद्धताओं के कारण रिजवी को ट्रायल से दूर रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अंडर-23 टीम के लिए राजस्थान के खिलाफ वनडे मैच में 65 गेंदों में 91 रन बनाकर अपनी क्षमता की झलक दिखा दी।
विज्ञापन

IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees
समीर रिजवी - फोटो : सोशल मीडिया
रिजवी ने इसके बाद फाइनल में 50 गेंदों में 84 रन पारी खेल कर टीम को चैंपियन बना दिया था।  समीर को यूपी की टीम में दाएं हाथ का सुरेश रैना भी कहा जाता है। उनके खेलने का स्टाइल रैना जैसा ही है। रैना पहले सीएसके की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees
समीर रिजवी - फोटो : सोशल मीडिया
रिजवी अंडर-19 में इंडिया-बी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैंऔर 17 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 27 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश की टीम से डेब्यू किया था। वह पहली बार रणजी ट्रॉफी खेले थे। वहीं, समीर ने लिस्ट-ए डेब्यू 11 दिसंबर 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम से ही किया था। समीर दाएं हाथ से ऑफ स्पिन बॉलिंग भी कर सकते हैं। 11 लिस्ट-ए मैचों में समीर ने 29.28 की औसत से 205 रन बनाए हैं। सभी तरह की लीग को मिलाकर 11 टी20 मैचों में उन्होंने 49.16 की औसत और 134.70 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं।

IPL 2024: Who is Sameer Rizvi sold to Chennai Super Kings in IPL Auction at 8.40 crore rupees
द्रविड़ के साथ समीर - फोटो : सोशल मीडिया
8.40 करोड़ रुपये में बिकने के साथ ही समीर सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर्स की टॉप-10 की लिस्ट में भी शामिल हो गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर आवेश खान हैं, जिन्हें 2022 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरे नंबर पर 9.25 करोड़ रुपये के साथ कृष्णप्पा गौतम और तीसरे स्थान पर नौ करोड़ रुपये के साथ शाहरुख खान हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर्स
खिलाड़ी टीम बिके साल
आवेश खान लखनऊ सुपरजाएंट्स 10 करोड़ 2022
कृष्णप्पा गौतम चेन्नई सुपर किंग्स 9.25 करोड़ 2021
शाहरुख खान पंजाब किंग्स 9 करोड़ 2022
राहुल तेवतिया गुजरात टाइटंस 9 करोड़ 2022
क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस 8.80 करोड़ 2018
पवन नेगी दिल्ली डेयरडेविल्स 8.50 करोड़ 2016
समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स 8.40 करोड़ 2024
वरुण चक्रवर्ती किंग्स इलेवन पंजाब 8.40 करोड़ 2019
राइली मेरिडिथ पंजाब किंग्स 8 करोड़ 2021
जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 7.20 करोड़ 2018
ईशान किशन मुंबई इंडियंस 6.20 करोड़ 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed