{"_id":"65eb3a2d8d5994c0a0085b4f","slug":"ipl-2024-virat-kohli-speaks-on-the-success-of-ipl-said-it-has-deep-connections-with-fans-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'प्रशंसकों का गहरा जुड़ाव', आईपीएल की सफलता पर विराट कोहली ने दिया बयान, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'प्रशंसकों का गहरा जुड़ाव', आईपीएल की सफलता पर विराट कोहली ने दिया बयान, जानें क्या कहा
Fri, 08 Mar 2024 09:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:47 PM IST
सार
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में वापसी की संभावना है। 17वें संस्करण की शुरुआत से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें आईपीएल से गहरा लगाव है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब 20 दिन से भी कम समय बचा है। 22 मार्च से दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले विराट कोहली ने आईपीएल की लोकप्रियता और सफलता पर बात की। भारतीय बल्लेबाज फिलहाल निजी कारणों से छुट्टी पर हैं। वह भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में वापसी की संभावना है। 17वें संस्करण की शुरुआत से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें आईपीएल से गहरा लगाव है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में किंग कोहली ने कहा, "मुझे आईपीएल से गहरा लगाव है। इसमें आप कई नए खिलाड़ियों के साथ खेलते हो। कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेलते हो जिन्हें आप लंबे समय से जानते हो और जो आपके देश से नहीं है जिनसे आप अक्सर नहीं मिलते हो। यही वजह है कि हर किसी का आईपीएल से लगाव है क्योंकि इसमें खिलाड़ियों और प्रशंसकों का गहरा जुड़ाव है।"
आरसीबी को नहीं जिता सके ट्रॉफी
विराट साल 2008 से आरसीबी से जुड़े हैं। वह टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। हालांकि, उनके नेतृत्व में आरसीबी एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी। उन्होंने 140 मुकाबलों में टीम की अगुवाई की जिसमें 66 में जीत और 70 में हार का सामना करना पड़ा। दिग्गज खिलाड़ी ने 237 आईपीएल मैचों में सात शतक और 50 अर्धशतकों की मदद से 7263 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में आरसीबी के लिए खेले गए 14 मुकाबलों में उन्होंने 639 रन बनाए।
विज्ञापन
दूसरी बार पिता बने विराट
हाल ही में विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी पूर्व कप्तान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। बल्लेबाज ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया था कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया।