फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Virat Kohli made a special appeal to RCB fans, said dont call him King Kohli

IPL 2024: विराट कोहली ने आरसीबी फैंस से की खास अपील, इस नाम से नहीं बुलाने की दी हिदायत

Wed, 20 Mar 2024 12:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

कोहली 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी से जुड़े रहे हैं। मंगलवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के अनबॉक्स इवेंट के दौरान फैंस ने अपने पूर्व कप्तान का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
IPL 2024: Virat Kohli made a special appeal to RCB fans, said dont call him King Kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। मंगलवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के अनबॉक्स इवेंट के दौरान फैंस ने अपने पूर्व कप्तान का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह कार्यक्रम बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आजोयित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में फैंस ने हिस्सा लिया। कोहली 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी से जुड़े रहे हैं और फैंस के बीच उनका बहुत क्रेज है। कोहली के फैंस उन्हें किंग कोहली के नाम से पुकारते हैं, लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को यह नाम अजीब लगता है। कोहली ने आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान अपने प्रशंसकों से खास अपील की। उन्होंने इवेंट के होस्ट दानिश सैत और फैंस से कहा कि उन्हें किंग कहकर नहीं पुकारें क्योंकि कोहली को यह काफी अजीब लगता है। 
विज्ञापन


दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल कोहली के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। कोहली ने इवेंट के दौरान कहा, हमें चेन्नई जाना है और हमारी चार्टर फ्लाइट है। इसलिए हम ज्यादा समय नहीं दे सकते। पहले तो आप लोग मुझे किंग बुलाना बंद करें और सिर्फ विराट कहकर ही संबोधित करें। किंग शब्द से मुझे नहीं बुलाएं। मैं अभी फाफ डुप्लेसिस से कह रहा था कि हर साल मुझे अजीब लगता है कि जब आप मुझे इस शब्द से बुलाते हैं। इसलिए मुझे सिर्फ विराट ही बुलाएं। प्लीज अब से कोई इस शब्द का प्रयोग नहीं करेगा। 
विज्ञापन


उम्मीद है आरसीबी की पुरुष टीम भी खिताब जीतेगी
कोहली ने 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 में महिला आरसीबी टीम की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत का अनुकरण करने और पुरुष टीम के भी खिताब जीतने की उम्मीद जताई। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने रविवार को खेले गए डबल्यूपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। महिला आरसीबी टीम ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में ट्रॉफी जीत ली, जबकि इसके उलट पुरुष टीम आईपीएल के 16 सीजन में कभी खिताब नहीं जीत सकी है। कोहली ने कहा, जब महिला टीम में डब्ल्यूपीएल जीता तो यह वास्तव में शानदार था। हम उन्हें देख रहे थे। उम्मीद है कि हम भी ऐसा कर सकेंगे जिससे टीम दोहरी सफलता हासिल करेगी। यह वाकई विशेष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed