फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024: virat kohli hit shubman gill during gt vs rcb match video goes viral know the reason

GT vs RCB: बीच मैदान पर शुभमन गिल से भिड़े विराट कोहली, धक्का मारते वीडियो वायरल, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Mon, 29 Apr 2024 06:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह इस सीजन का चौथा अर्धशतक है। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए।

विज्ञापन
ipl 2024: virat kohli hit shubman gill during gt vs rcb match video goes viral know the reason
विराट कोहली-शुभमन गिल - फोटो : IPL

विस्तार

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 24 गेंदों के शेष रहते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली विरोधी टीम के कप्तान शुभमन गिल से भिड़ गए। किंग कोहली को उन्हें धक्का मारते देखा गया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह इस सीजन का चौथा अर्धशतक है। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन भी पूरे हो गए। 
विज्ञापन




विराट ने दिया गिल को धक्का, वीडियो वायरल
मैच के दौरान उन्हें शुभमन गिल को कंधे से धक्का मारते देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह सब मजाकिया अंदाज में हुआ। जहां आरसीबी की पारी के दौरान स्टार बल्लेबाज को गिल के साथ मस्ती करते देखा गया। कोहली इस दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि गिल फील्डिंग करते नजर आ रहे थे। 

कोहली-गिल के बीच दिखा ब्रोमांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है विराट की इस हरकत पर गिल किसी तरह का कोई जवाब नहीं देते हैं बल्कि वह हंसकर उनका हौंसला बढ़ाते हैं। इससे पहले गुजरात की पारी के दौरान भी विराट को गिल के साथ मस्ती करते देखा गया था। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी अच्छी दोस्ती है। दोनों का यह ब्रोमांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed