फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Travis head told plan for T20 WC, Abhishek sharma gave credit to yuvraj brian lara and his father

IPL 2024: जीत के बाद हेड ने बताया T20 WC का प्लान, अभिषेक ने इन दिग्गजों को दिया अपने उम्दा प्रदर्शन का श्रेय

Thu, 09 May 2024 08:37 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 May 2024 08:37 AM IST
सार

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IPL 2024: Travis head told plan for T20 WC, Abhishek sharma gave credit to yuvraj brian lara and his father
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने टी20 विश्व कप को लेकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह स्पिनर्स के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसका उन्हें वेस्टइंडीज की पिचों पर खासा लाभ मिलेगा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी साफ कर दिया कि वह किसी भी गेंदबाज की खबर लेने में संकोच नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पैट कमिंस की टीम अंक तालिका में चेन्नई को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रनरेट +0.406 है। 
विज्ञापन

IPL 2024: Travis head told plan for T20 WC, Abhishek sharma gave credit to yuvraj brian lara and his father
ट्रेविस हेड - फोटो : IPL
टी20 विश्व कप में भी आएगा हेड का तूफान
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बताया कि वह टी20 विश्व कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसलिए वह स्पिनर्स की पिटाई में कोई कोताही नहीं बरत रहे। हेड ने कहा, "मैं पहले से अधिक फोकस के साथ खेल रहा हूं। मैं स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहा हूं। वेस्टइंडीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर अच्छा लगा।"

IPL 2024: Travis head told plan for T20 WC, Abhishek sharma gave credit to yuvraj brian lara and his father
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
'पावरप्ले का इस्तेमाल करना चाहते थे'
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में ट्रेविस हेड का तूफान आया। 296.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज ने आठ चौके और इतने ही छक्के लगाए। मैदान पर मौजूद हर शख्स उनकी विस्फोटक पारी को देखकर चौंक गया। हेड ने आगे कहा, "हम पॉवरप्ले का पूरा इस्तेमाल करना चाहते थे। हर बार यह नहीं चलता है लेकिन हम इसी इरादे से उतरे थे। मैं और अभिषेक  एक दूसरे को बखूबी समझते हैं। हमें रनरेट में आगे निकलना था और इसी वजह से हम इतना आक्रामक खेले।"
विज्ञापन

IPL 2024: Travis head told plan for T20 WC, Abhishek sharma gave credit to yuvraj brian lara and his father
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
अभिषेक का बयान
इस मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 75 रन बनाए और नाबाद रहे। इस धमाकेदार पारी के दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और छह छक्के निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 267.85 का रहा। मैच के बाद 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने कोच (पिता), युवराज सिंह और ब्रायन लारा को याद किया। शर्मा ने कहा, "मैं ऐसे टूर्नामेंट में आने और इतनी स्ट्राइक रेट से खेलने के बारे में कभी नहीं सोच सकता था, लेकिन टीम प्रबंधन ने मेरा पूरा साथ दिया। इसके लिए उन्हें धन्यवाद।  सारा श्रेय उन्हें (ट्रेविस हेड) को जाता है। जिस तरह से वह सभी गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत करते हैं.. वह शुरू से ही उनका पीछा करते हैं और दबाव हटा देते हैं। गेंदबाजों ने हमें बताया (पारी ब्रेक के दौरान) कि हम दोनों बेहतर कर रहे हैं, लेकिन मैंने और ट्रैविस ने सोचा कि अभी कुछ खास नहीं है। मुझे लगता है कि टूर्नामेंट से पहले मैंने जो कड़ी मेहनत की थी वह अब दिख रही है, इसके लिए युवी पाजी, ब्रायन (लारा) और मेरे पिता, जो मेरे पहले कोच हैं उन्हें धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed