फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: SRH vs Mumbai Rohit Sharma Set MI fielding during match against hyderabad Hardik runs to boundary

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ मैच में जब रोहित ने संभाली कमान, हार्दिक को बाउंड्री पर भेजा, लोगों ने लिए मजे

Thu, 28 Mar 2024 10:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

मुंबई के कप्तान के तौर पर हार्दिक की शुरुआत फीकी रही है और वह ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी या गेंदबाजी से भी प्रभावित नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: SRH vs Mumbai Rohit Sharma Set MI fielding during match against hyderabad Hardik runs to boundary
रोहित और हार्दिक - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत अच्छी यादें लेकर नहीं आई है। मुंबई को पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा और फिर बुधवार को खेले गए मैच में उसके गेंदबाजों पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर प्रहार किया। मुंबई के कप्तान के तौर पर हार्दिक की शुरुआत फीकी रही है और वह ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी या गेंदबाजी से भी प्रभावित नहीं कर पाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कमान अपने हाथों में ली और हार्दिक को बाउंड्री पर भेजा। यह नजारा देख रोहित के फैंस के चेहरे खिल उठे, वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए। 
विज्ञापन


हैदराबाद ने बनाया रिकॉर्ड
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार की रात खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन का स्कोर खड़ा। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का 11 साल  रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2013 में बैंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में पांच विकेट गंवाकर 263 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर था। 
विज्ञापन


बाउंड्री लाइन पर जाते दिखे हार्दिक
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मैदान पर इस तरह की विस्फोटक पारी खेली जिसे देखकर हर कोई हिल गया। मैच में जब मुंबई के बड़े से बड़े गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, तब कप्तान हार्दिक को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि हैदराबाद के बल्लेबाजों को कैसे रोकें। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित हार्दिक को कुछ कह रहे हैं और फिर कप्तान हार्दिक बाउंड्री की ओर जा रहे हैं। कमेंटेटर ने इस नजारे को देखकर कहा, रोहित का हस्तक्षेप देखा जा सकता है। हार्दिक बाउंड्री लाइन के पास जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले मैच में रोहित को निर्देश देते दिखे थे हार्दिक
मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच पिछले रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में हार्दिक पूर्व कप्तान रोहित को निर्देश देते दिखे थे। उस मैच में हार्दिक ने रोहित को बाउंड्री लाइन पर भेजा था और बार-बार उनकी जगह बदल रहे थे। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हार्दिक की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed