फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: SRH vs MI Mumbai Indians batters play fearless cricket Ishan Kishan tops in Strike rate chart

IPL 2024: हारने के बावजूद योद्धा की तरह लड़े मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे हैरान

Thu, 28 Mar 2024 02:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुए और हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला।

विज्ञापन
IPL 2024: SRH vs MI Mumbai Indians batters play fearless cricket Ishan Kishan tops in Strike rate chart
हार्दिक पांड्या और इशान किशन - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के लिए बुधवार ऐसा दिन रहा जिसे पांच बार की चैंपियन यह टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुए और हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला। 278 रनों के विशाल लक्ष्य को देखकर लग रहा था कि मुंबई की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी और पैट कमिंस की अगुआई वाली हैदराबाद की टीम बड़ी जीत दर्ज करेगी। लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने इस विशाल लक्ष्य के सामने गजब का साहस दिखाया और अंत तक लड़ाई में बने रहने की कोशिश की। हालांकि लक्ष्य इतना बड़ा था कि मुंबई के बल्लेबाज इसे हासिल करने में नाकाम रहे और टीम को इस सीजन लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इशान का स्ट्राइक रेट रहा सबसे ज्यादा
लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज इशान किशन और रोहित शर्मा पर टीम को तेज और बड़ी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर टीम का स्कोर 50 के पार पहंचा दिया था। इस दौरान इशान के बल्ले से 13 गेंदों पर 34 रन की पारी निकली और उन्होंने दो चौके और चार छक्के जड़े। इशान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 261.54 का रहा जो मुंबई के अन्य बल्लेबाजों की तुलना में सबसे ज्यादा था। इशान हालांकि अपनी पारी ज्यादा देर आगे नहीं बढ़ा सके थे, लेकिन कम गेंदों पर उन्होंने प्रभावशाली पारी खेली थी। मुंबई की बल्लेबाजी देखें तो कप्तान हार्दिक पांड्या को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। मुंबई के शुरुआती तीन बल्लेबाजों रोहित, इशान और नमन धीर का स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा। वहीं, टीम के लिए सर्वाधिक योगदान देने वाले तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 188.24 का रहा। तिलक ने 34 गेंदों पर 64 रनों की अपनी पारी में दो चौके और छह छक्के जड़े थे। इन चार बल्लेबाजों के अलावा टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड का स्ट्राइक रेट क्रमशः 190.91 और 250.00 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट
बल्लेबाज स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा 216.67
इशान किशन 261.54
नमन धीर 214.29
तिलक वर्मा 188.24
हार्दिक पांड्या 120.00
टिम डेविड 190.91
रोमारियो शेफर्ड 250.00
विज्ञापन

हार्दिक की धीमी बल्लेबाजी ने खड़े किए सवाल
कप्तान हार्दिक ने इस मैच में फिर निराश किया। उन्होंने अहम मौके पर धीमी पारी खेली जिससे मुंबई लक्ष्य से 31 रन पीछे रह गई। हार्दिक ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.00 का रहा जो अन्य सभी बल्लेबाजों की तुलना में सबसे कम है। हार्दिक ने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक अपनी धीमी बल्लेबाजी से सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed