फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Squads updated teams: Chennai Super Kings And Mumbai Indians Full Squad Players List

IPL 2024: चेन्नई को थाला धोनी का सहारा, खिलाड़ियों की चोट से मुश्किलें बढ़ीं; नए कप्तान हार्दिक के भरोसे मुंबई

Thu, 21 Mar 2024 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

आईपीएल के 17वें सीजन का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन के लिए अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2024 Squads updated teams: Chennai Super Kings And Mumbai Indians Full Squad Players List
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में खेलने वाली 10 टीमों में छह ऐसी हैं, जिन्होंने लीग का खिताब अपने नाम किया है। इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ने पांच-पांच खिताब जीते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स और गुजरात टाइटंस ने एक-एक खिताब जीता है। दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक खिताब नहीं जीते हैं। इन 10 टीमों के जोर आजमाइश में ऊंट किस ओर करवट बदलेगा यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

क्या मुंबई की नैया पार लगा पाएंगे हार्दिक?

IPL 2024 Squads updated teams: Chennai Super Kings And Mumbai Indians Full Squad Players List
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान: हार्दिक पंड्या

खिताब: 2013, 2015, 2017, 2019, 2020

प्रमुख क्रिकेटर: हार्दिक, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव

ताकत: मुंबई की ताकत उसके स्टार भारतीय क्रिकेटर हैं। हाॢदक की मौजूदगी और जसप्रीत बुमराह का फिट होना दूसरी टीमों के लिए अशुभ संकेत हैं।

कमजोरी: सूर्यकुमार यादव, दिलशान मदुशंका अनफिट हैं। जेसन बेहरनडॉर्फ भी नहीं खेलेंगे। टीम के पास कोई स्टार स्पिनर नहीं है।

मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी और श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को खरीदा, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले मदुशंका चोटिल होकर बाहर हो गए। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार मफाका को शामिल किया है। तेज गेंदबाज मफाका इस साल हुए अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को खरीदने के लिए टीम ने 4.80 करोड़ रुपये खर्च किए। उनका एक्शन फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा की तरह ही है। मुंबई ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, दाएं हाथ के स्पिनर श्रेयस गोपाल पर भी बोली लगाई। फ्रेंचाइजी ने तीन ऑलराउंडर शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज और नमन धीर को भी खरीदा।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
  • सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • मध्य क्रम: तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर)।
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर
  • तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएट्जी, मफाका, नुवान तुषारा
  • स्पिनर: पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल

संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा/कुमार कार्तिकेय (इम्पैक्ट सब), गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ।

चोटिल खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं और शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो चुके हैं। वहीं, मदुशंका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाला खेल सकते हैं अपना आखिरी आईपीएल

IPL 2024 Squads updated teams: Chennai Super Kings And Mumbai Indians Full Squad Players List
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़

खिताब: 2010, 11, 18, 21, 2023

प्रमुख क्रिकेटर: धोनी, गायकवाड़, जडेजा, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल

ताकत: धोनी 42 वर्ष के जरूर हो चुके हैं, लेकिन चेन्नई के लिए उनकी मौजूदगी ही सबसे बड़ी ताकत है। धोनी की मौजूदगी टीम में किस तरह का जोश भरती है यह पिछले सत्र में चेन्नई की खिताबी जीत में देखा जा चुका है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और रचिन रविंद्र भी बड़ा अंतर साबित हो सकते हैं।

कमजोरी: तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी है। दीपक चाहर ही बड़ा नाम है। डेवन कॉन्वे के अलावा मथीश पथिराना और मुस्ताफिजुर रहमान भी चोटिल हैं।

सीएसके ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र पर दांव लगाया। वहीं, भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की सीएसके में वापसी हुई। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। चेन्नई ने अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी के लिए खजाना खोल दिया। टीम ने रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को भी खरीद लिया। टीम बैलेंस दिख रही है और छठे खिताब की तलाश में उतरेगी।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
  • सलामी बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र
  • मध्य क्रम: समीर रिजवी, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शेख रशीद, अरावेली अवनीश
  • ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, डेरिल मिचेल, मोईन अली, निशांत सिंधु, अजय मंडल
  • तेज गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, मुस्तफिजुर रहमान
  • स्पिनर: महेश तीक्ष्णा, मिचेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी
चोटिल खिलाड़ी: डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और शिवम दुबे चोटिल हैं और वह शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। कॉन्वे की चोट ज्यादा गंभीर है और वह कब वापसी करेंगे इसका अपडेट नहीं है।

संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुस्तफिजुर रहमान/मिचेल सैंटनर, तुषार देशपांडे। (इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed