फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Riyan Parag is performing amazingly with the bat, overtakes Virat Kohli in terms of strike rate

IPL 2024: बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं रियान पराग, स्ट्राइक रेट के मामले में कोहली से आगे निकले

Tue, 02 Apr 2024 10:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

रियान पराग मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाने की मदद से ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल गए हैं। पराग इस टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। इस शानदार पारी के साथ पराग ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Riyan Parag is performing amazingly with the bat, overtakes Virat Kohli in terms of strike rate
रियान पराग - फोटो : IPL

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग आईपीएल 2024 के इस सीजन में लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। पराग अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभा रहे हैं। पराग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच के दौरान भी ऐसा ही किया। कम स्कोर का पीछा करते हुए पराग ने धैर्यपूर्ण पारी खेली और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। पराग का इस दौरान स्ट्राइक रेट 160.17 का रहा जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली से बेहतर है। कोहली का इस सीजन स्ट्राइक रेट फिलहाल 141.40 का है। 
विज्ञापन

ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकले रियान पराग
रियान पराग मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाने की मदद से ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल गए हैं। पराग इस टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। इस शानदार पारी के साथ पराग ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में 181 रन बनाए हैं। कोहली और पराग दोनों ही बल्लेबाजों के नाम तीन मैचों में दो अर्धशतक हैं। इस सीजन रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ पहले मैच में 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 84 रनों की पारी खेली जो आईपीएल करियर की उनकी सबसे अच्छी पारी रही। फिर उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। पिछले सीजन रियान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें 2023 सीजन में सात मैचों में खेलने का अवसर मिला और इस दौरान उन्होंने 78 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 20 रन रहा था। पिछले सीजन रियान एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे, जबकि इस सीजन वह अब तक दो पचासे जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे नंबर पर रियान को मिल रही सफलता
रियान पराग आईपीएल 2024 सीजन में कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। रियान राजस्थान के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं और इस स्थान पर उन्हें काफी सफलता भी मिल रही है। इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रियान ने 2023-24 घरेलू सीजन में अपनी टीम असम के लिए भी सफलता प्राप्त की थी। रियान ने 17 साल की उम्र में 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह अबतक आईपीएल में 57 मैच खेल चुके हैं। असम का यह युवा बल्लेबाज कितना प्रतिभाशाली है इस बात अंदाजा का 2018 अंडर-19 विश्व कप में उनके रिकॉर्ड को देखकर ही लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

शुरुआती नौ मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने दूसरे गेंदबाज बने आकाश
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल ने राजस्थान के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। वह आईपीएल में शुरुआती नौ मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। मधवाल अबतक 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस मामले में उनसे आगे संदीप शर्मा हैं जिन्होंने इतने मैचों में 18 विकेट लिए थे। आकाश खलील अहमद के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 

आईपीएल के शुरुआती नौ मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
गेंदबाज विकेट
संदीप शर्मा 18
आकाश मधवाल 17
खलील अहमद 17
अमित मिश्रा 16

घरेलू मैदान पर खेलने का टीमों को मिल रहा फायदा
आईपीएल के इस सीजन में टीमों को होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिल रहा है। आईपीएल 2024 में अबतक 14 मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 मैच उन टीमों ने जीते हैं जो अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी। मुंबई और आरसीबी सिर्फ दो ही टीम ऐसी हैं जिन्हें इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर भी हार मिली है। मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम पर राजस्थान ने हराया, जबकि इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आरसीबी को उसके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी पर मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed